बिजनेसः हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज यानी 30 दिसंबर को सेंसेक्स 250 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 78,440 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 80 अंक की गिरावट है, ये 23,730 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 में गिरावट और 11 में तेजी है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 36 में गिरावट और 14 में तेजी है। NSE सेक्टोरल इंडेक्स में ऑटो सेक्टर सबसे ज्यादा 0.59% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
एशियाई बाजार में जापान के निक्केई में 0.75% की गिरावट और कोरिया के कोस्पी में 0.42% की तेजी है। वहीं, चीन का शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स 0.089% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
इंडो फार्म इक्विपमेंट का IPO कल ओपन होगा
इंडो फार्म इक्विपमेंट लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO कल यानी 31 दिसंबर को ओपन होगा। निवेशक इस इश्यू के लिए 2 जनवरी तक बिडिंग कर सकेंगे। 7 जनवरी को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे।