Punjab Govt
HomeBreaking Newsइंसानियत शर्मसार! गर्भवती महिला को निर्वस्त्र कर घुमाया, पति समेत 3 अरेस्ट

इंसानियत शर्मसार! गर्भवती महिला को निर्वस्त्र कर घुमाया, पति समेत 3 अरेस्ट

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

प्रतापगढ़ : राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में दलित महिला को निर्वस्त्र करने के मामले में बड़ा अपडेट आया है। पुलिस ने देर रात इस मामले में तीन आरोपियों को दबोचा है। उनमें से एक महिला का पति है। तीनों के पैर में गंभीर चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि इस मामले में छह अन्य आरोपियों को भी हिरासत में लिया गया है। इस पूरे मामले में उनकी भूमिका भी तलाशी जा रही हैं। इस पूरे घटनाक्रम में डीजीपी उमेश मिश्रा ने देर रात बयान जारी किए और आज तड़के पुलिस ने इस मामले में आरोपियों को धर लिया। तमाम आरोपी प्रतापगढ़ से फरार होने की तैयारी कर रहे थे।

दरअसल प्रतापगढ़ जिले के एक गांव में 21 साल की महिला को निर्वस्त्र करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यहां गर्भवती महिला को निर्वस्त्र करने के बाद गांव में घुमाया गया है। वीडियो में महिला रोती हुई नजर आ रही है। जानकारी के मुताबिक महिला को उसके पति और परिवार के लोगों ने ही निर्वस्त्र किया और उसके साथ मारपीट की है। मामला सामने आने के बाद प्रतापगढ़ एसपी के साथ बांसवाड़ा रेंज के आईजी ने छह से ज्यादा टीमें बनाई। डीजीपी उमेश मिश्रा जयपुर से इस केस पर नजर बनाए रहे। उधर एडीजी क्राइम दिनेश एमएन भी आज तड़के प्रतापगढ़ पहुंच गए। अब इस केस में गिरफ्तारी कर ली गई है।

जानकारी के मुताबिक मामला प्रतापगढ़ जिले के धरियावद कस्बे के पहाड़ा गांव का हैण् वीडियो चार दिन पुराना बताया जा रहा है। यहां की रहने वाली महिला की एक साल पहले शादी हुई थी। उसका पास के गांव के रहने वाले युवक के साथ प्रेम – प्रसंग था और महिला गर्भवती भी है। चार दिन पहले वह अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी। जब परिवार को इसकी जानकारी मिली तो परिवार के लोगों ने महिला का पीछा किया और उसे पकड़ लिया। उसके बाद पति ने ही उसके साथ हैवानियत की हदें पार कर डालीं। उसे नग्न कर घुमाया। इसका वीडियो तक बनाकर वायरल कर डाला।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -