अमृतसर : बॉलीवुड एक्ट्रेस और बिग बॉस-13 की कंटेस्टेंट शहनाज गिल के पिता को जान से मारने की धमकी मिली है। जानकारी के अनुसार शहनाज के पिता संतोख सिंह को शनिवार सुबह उन्हें वॉट्सऐप कॉल आई। कॉलर ने खुद को पाकिस्तानी नागरिक बताते हुए 50 लाख रुपए की फिरौती की डिमांड की। शहनाज गिल अमृतसर की रहने वाली हैं।
फिरौती मांगने वाले व्यक्ति ने कहा कि तुम्हारे बारे में सब जानकारी है कि कहां रहता है और क्या करता है। तुम्हारी बेटी ने बहुत पैसा कमाया है। पहले बेटी को मारेंगे फिर तुझे। अगर अपने परिवार की सलामती चाहता है तो उन्हें पैसे दे दे। माइनिंग के मामले में टांग न अड़ाए। सिख होकर हिंदुओं को सपोर्ट न करे। इससे पहले सूरी को मारा था, अब तेरी बारी है।
थाना ब्यास के SHO गुरविंदर सिंह ने कहा कि इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। अगर शिकायत आती है तो कार्रवाई की जाएगी। संतोख सिंह के पास पहले से गनमैन है। साल 2021 में संतोख सिंह ने भारतीय जनता पार्टी को जॉइन किया था। बता दें कि इससे पहले भी संतोख सिंह पर हमला हो चुका है। 25 दिसंबर 2021 को अमृतसर में संतोख पर हमला हो चुका है। इस हमले में संतोख बाल-बाल बच गए थे।