Punjab Govt AD
HomeHimachalकुटलैहड़ भाजपा मंडल की आत्म निर्भर भारत संकल्प कार्यशाला थाना कलां गौशाला...

कुटलैहड़ भाजपा मंडल की आत्म निर्भर भारत संकल्प कार्यशाला थाना कलां गौशाला में संपन्न

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

प्रदेश भाजपा के सह प्रवक्ता रहे मुख्यातिथि,भाजपा नेता दविंदर भुट्टो रहे मौजूद

ऊना/सुशील पंडित: भारत आत्मनिर्भर संकल्प अभियान के तहत कुटलैहड़ मण्डल भाजपा की ओर से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन थाना कलां गौशाला में किया गया। इस अवसर पर कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो ने विशेष रूप से शिरकत की, जबकि कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा के सह प्रवक्ता राज कुमार पठानियां मुख्यतिथि के रूप में उपस्थित रहे।इस कार्यशाला का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और भारत माता के जयघोष के साथ हुआ। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मुख्यतिथि राज कुमार पठानियां ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर भारत की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भरता का अर्थ केवल आर्थिक स्वतंत्रता नहीं, बल्कि यह सोच, नवाचार और स्थानीय संसाधनों के उपयोग से आत्मविश्वास को बढ़ाने का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, वोकल फॉर लोकल,जैसे अभियानों के माध्यम से युवाओं, किसानों, महिलाओं और छोटे उद्यमियों को सशक्त किया है। पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का सपना तभी साकार होगा जब हर नागरिक अपने स्तर पर कुछ न कुछ योगदान देगा। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सेवा भाव और राष्ट्र निर्माण की भावना से ओतप्रोत हैं और यही भाजपा की असली ताकत है। भुट्टो ने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे जनकल्याण योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचाने में सेतु का कार्य करें।

इस अवसर पर पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे और बताया कि किस प्रकार पंचायत स्तर पर आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को गति दी जा सकती है। इस कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मलांगड़,जिला पार्षद कृष्ण पाल शर्मा सूरम सिंह, राजेंद्र ठाकुर, बाबा कमल दास, सुदर्शन शर्मा के अलावा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, स्थानीय बुद्धिजीवी और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -