नोएडाः जिला अस्पताल में मरीजों के इलाज में घोर लापरवाही बरती जा रही है। जिसकी एक वीडियो भी सामने आई है। जिसमें दिखा रहा है कि एक सिक्योरिटी गार्ड नर्स के सामने इंजेक्शन भर रहा है। जिसकी तेजी से वीडियो वायरल हो रही है। इस पर प्रबंधन ने घटना की गंभीरता को देखते नर्स और सुरक्षा गार्ड को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
14 की देर रात में अस्पताल के मेडिकल वार्ड में भर्ती मरीजों की देखभाल के लिए स्टाफ नर्स रिचा कुमारी और सुरक्षा व्यवस्था के लिए गार्ड सुनील की ड्यूटी लगी थी। आरोप है कि रात में हंसी ठिठोली के बीच स्टाफ ने गार्ड सुनील को मरीजों को इंजेक्शन लगाने के लिए कई खाली सिरिंज थमा दी। उसके बाद दवाइयों की काफी डोज सौंपकर पांच मिनट में सिरिंज में भरने के लिए कहा।
इस पर सुनील सिरिंज में दवाईं भरने लगा। उसमें स्टाफ नर्स की भी अपने कर्तव्यों को ईमानदारी एवं निष्ठा से पूरा न करने का आरोप लगा है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अशोक कुमार झा ने घटना के वीडियो को गंभीरता से लेकर स्टाफ नर्स रिचा कुमारी और सुरक्षा गार्ड सुनील कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आरोपित गार्ड अलीगढ़ की न्यू पैंथर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड एजेंसी के जरिए जिला अस्पताल में तैनात किया गया था। सीएमएस ने आरोपित गार्डन को निलंबित कर आउटसोर्स एजेंसी को भी नोटिस जारी कर दिया है।

