.
Himachalस्कूली बच्चों को कोविड का दूसरा टीका प्रधानाचार्य की जिम्मेदारीः डीसी

स्कूली बच्चों को कोविड का दूसरा टीका प्रधानाचार्य की जिम्मेदारीः डीसी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित: जिलाधीश ऊना राघव शर्मा ने कहा है कि स्कूली बच्चों को कोविड का दूसरा टीका लगवाना सुनिश्चित करना स्कूल प्रधानाचार्य व मुख्याध्यापक की जिम्मेदारी है। डीसी ने कहा कि जिला ऊना में 15-18 वर्ष की आयु के 34,764 बच्चों को कोवैक्सीन की पहली डोज़ दी जा चुकी है, जबकि 30,996 बच्चों को दूसरी डोज़ दी लगाई गई है। उन्होंने कहा कि अभी भी लगभग 17 प्रतिशत बच्चे इस आयु वर्ग में ऐसे हैं, जिन्होंने कोवैक्सीन की दूसरी डोज़ नहीं लगाई है। 

राघव शर्मा ने कहा कि 12-14 वर्ष के आयु वर्ग में 19,333 बच्चों को कोर्बेवैक्स वैक्सीन की पहली डोज़ लगाई गई है, वहीं 16,851 बच्चों को दूसरा टीका लगाया गया है। उन्होंने कहा कि इस आयु वर्ग में लगभग 9 प्रतिशत बच्चे ऐसे रह गए हैं, जिन्होंने कोर्बेवैक्स वैक्सीन की दूसरी डोज़ नहीं लगाई है। डीसी ने कहा कि स्कूल के प्रधानाचार्य व मुख्याध्यापक बच्चों को कोविड वैक्सीन लगवाना सुनिश्चित करें। स्कूल प्रबंधन टीका लगवाने से छूटे हुए बच्चों की जानकारी स्वास्थ्य विभाग के साथ साझा करें, ताकि वहां पर वैक्सीनेशन का सत्र आयोजित किए जा सकें। 

जिलाधीश ऊना ने सभी जिलावासियों से आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कोविड टीकाकरण के लिए 15 जुलाई से अगले 75 दिनों तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस विशेष अभियान के तहत 18 वर्ष से 59 वर्ष तक के लोगों को मुफ्त में कोरोना की प्रिकॉशन डोज निशुल्क लगाई जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी फ्री प्रीकॉजन डोज़ लगाने के लिए आगे आएं और कोविड वायरस से बचाव के लिए वैक्सीन की तीसरी खुराक लगाएं।

राघव शर्मा ने कहा कि कोविड-19 वायरस से बचाव के दृष्टिगत मास्क का उपयोग, हाथों की स्वच्छता तथा 2 गज की दूरी जैसे नियमों का पालन करें। उन्होंने जिला के लोगों से अपील की है कि वह अनावश्यक रुप से ज्यादा भीड़ वाली जगहों पर जाने से बचें तथा सार्वजनिक स्थलों व सार्वजनिक वाहनों में सफर के दौरान मास्क तथा सैनिटाइजर का उपयोग करें। किसी भी प्रकार के जुखाम, खांसी, बुखार, बदन दर्द तथा सांस से संबंधित समस्या को हल्के में न लें तथा अपनी कोरोना जांच करवाएं। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों, पहले से गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है। उपायुक्त ऊना ने कहा कि कोविड-19 महामारी का खतरा अभी पूरी तरह से समाप्त नहीं हुआ है, इसलिए सावधानी बरतें।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

बाबा बोदल शाह मंदिर के दंगल मैदान के विकास को 25 लाख : मुकेश अग्निहोत्री

मंदिर परिसर और हाल के निर्माण की सराहना, स्वर्गीय...

‘पंजाब को छापों, धमकियों या डर से नहीं डराया जा सकता’- Harbhajan Singh ETO

चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने...

जिला स्तरीय टेबल टेनिस में स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल का परचम

अंडर-14 वर्ग में बना विजेता; तीन खिलाड़ी स्टेट लेवल...

भगवंत मान सरकार 3,763 गांवों के विकास पर खर्च करेगी 750 करोड़ रुपये से अधिक की राशि

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के...

सेंट बीर्स इंटरनेशनल स्कूल में 26 सितंबर को लगेगा भव्य रक्तदान शिविर

पारस हॉस्पिटल के 12 विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम संभालेगी...

बाबा बोदल शाह मंदिर के दंगल मैदान के विकास को 25 लाख : मुकेश अग्निहोत्री

मंदिर परिसर और हाल के निर्माण की सराहना, स्वर्गीय प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की स्मृति में दंगल के लिए एक...

‘पंजाब को छापों, धमकियों या डर से नहीं डराया जा सकता’- Harbhajan Singh ETO

चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आज पंजाब में प्रवर्तन निदेशालय (ई.डी.) द्वारा की गई छापेमारी...

जिला स्तरीय टेबल टेनिस में स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल का परचम

अंडर-14 वर्ग में बना विजेता; तीन खिलाड़ी स्टेट लेवल के लिए चयनित ऊना,सुशील पंडित: स्कॉलर्स यूनिफाइड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ऊना के...

भगवंत मान सरकार 3,763 गांवों के विकास पर खर्च करेगी 750 करोड़ रुपये से अधिक की राशि

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के उन 3,763 गांवों के सर्वांगीण और सामूहिक विकास के लिए...