ऊना/सुशील पंडित: बीती 26/27 जून की रात को पूबोवाल टॉवर से चोरों द्वारा वैटरियां चोरी की जा रही थी तो पुलिस द्वारा चोरों का पीछा किया गया किन्तु चोर झाड़ियों में अपनी गाड़ी व चोरीशुद्धा बैटरियां छोड़ कर अन्धेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गये थे ।
उसी मामले में हरोली पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दिनांक 13 जुलाई को चोरी की वारदात को अन्जाम देने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया था जो अब तक पुलिस हिरासत में रिमांड पर है । जिस ने बताया था कि
उसी चोरी में गिरोह का दूसरा आरोपी अभिषेक पुत्र वलविन्द्र निवासी सन्त नगर, धर्मकोट जिला मोगा (पंजाब) है। जिसे हेड कांस्टेबल नरेन्द्र कुमार व मनोज कुमार पुलिस थाना हरोली ने धर्मकोट जिला मोगा( पंजाब) से काबू करके गिरफ्तार कर लिया है और आगामी पुछताछ की जाएगी।