.
Himachalएस.डी.एम. दफ्तर के द्वारा हो शहर की नई वार्ड बंदी: अरुण खोसला

एस.डी.एम. दफ्तर के द्वारा हो शहर की नई वार्ड बंदी: अरुण खोसला

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कहा: सत्ता पक्ष के नेताओं की दखल-अन्दाजी नहीं चलेगी

फगवाड़ा (राजेश कुमार)। डायरैक्टर स्थानीय निकाय विभाग पंजाब की ओर से कार्पोरेशन चुनाव को मद्देनजर रखते हुए फगवाड़ा नगर निगम की दोबारा वार्ड बंदी करवाने संबंधी जारी किये पत्र को लेकर एतराज प्रकट करते हुए आज शहर के पूर्व मेयर अरुण खोसला ने कहा कि शहर की वार्ड बंदी करने का अधिकार नगर निगम का नहीं बल्कि एस.डी.एम. कार्यालय का है। उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले कांग्रेस सरकार ने भी निगम द्वारा वार्डबंदी करवाई थी परन्तु हलका विधायक की शह पर अफसरों की मिलीभगत से कांग्रेस ने अपनी सुविधा अनुसार वार्डों की सीमाएं तय की और वोटरों के मत एक दूसरे के वार्ड में शिफ्ट करवा दी गई थी। 

जिसे लेकर इस समय सत्ता सुख भोग रही आम आदमी पार्टी ने भी अन्य विपक्षी दलों के साथ विरोध दर्ज करवाया था। उस समय के एस.डी.एम. ने वोटों के फर्जीवाड़े के घोटाले की शिकायत सिटी पुलिस को दी जिसके चलते एक सरकारी कर्मचारी के विरुद्ध एफ.आई.आर. भी दर्ज हुई और मामला पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में पहुंचा जिस कारण तब कार्पोरेशन चुनाव नहीं हो सके। अब एक बार फिर आम आदमी पार्टी निजी स्वार्थों की राजनीति करते हुए वही गलती दोहराने जा रही है जिसे कदापि सहन नहीं किया जाएगा। पूर्व मेयर खोसला ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से माँग कर कहा कि फगवाड़ा शहर की वार्ड बंदी का काम नियम अनुसार एस.डी.एम. कार्यालय के सहयोग से निपटाया जाये जिसमें सत्ता पक्ष के नेताओं की भूमिका न हो क्योंकि यदि सत्ता पक्ष के नेता वार्ड बंदी में शामिल होंगे तो वे अपना नफा और विरोधी दलों का नुक्सान करने का प्रयास करेंगे जो लोकतंत्र में नैतिकता के विरुद्ध है और भाजपा इस का डट कर विरोध करेगी।
तस्वीर : अरुण खोसला।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

बाबा बोदल शाह मंदिर के दंगल मैदान के विकास को 25 लाख : मुकेश अग्निहोत्री

मंदिर परिसर और हाल के निर्माण की सराहना, स्वर्गीय...

‘पंजाब को छापों, धमकियों या डर से नहीं डराया जा सकता’- Harbhajan Singh ETO

चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने...

जिला स्तरीय टेबल टेनिस में स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल का परचम

अंडर-14 वर्ग में बना विजेता; तीन खिलाड़ी स्टेट लेवल...

भगवंत मान सरकार 3,763 गांवों के विकास पर खर्च करेगी 750 करोड़ रुपये से अधिक की राशि

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के...

सेंट बीर्स इंटरनेशनल स्कूल में 26 सितंबर को लगेगा भव्य रक्तदान शिविर

पारस हॉस्पिटल के 12 विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम संभालेगी...

बाबा बोदल शाह मंदिर के दंगल मैदान के विकास को 25 लाख : मुकेश अग्निहोत्री

मंदिर परिसर और हाल के निर्माण की सराहना, स्वर्गीय प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की स्मृति में दंगल के लिए एक...

‘पंजाब को छापों, धमकियों या डर से नहीं डराया जा सकता’- Harbhajan Singh ETO

चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आज पंजाब में प्रवर्तन निदेशालय (ई.डी.) द्वारा की गई छापेमारी...

जिला स्तरीय टेबल टेनिस में स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल का परचम

अंडर-14 वर्ग में बना विजेता; तीन खिलाड़ी स्टेट लेवल के लिए चयनित ऊना,सुशील पंडित: स्कॉलर्स यूनिफाइड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ऊना के...

भगवंत मान सरकार 3,763 गांवों के विकास पर खर्च करेगी 750 करोड़ रुपये से अधिक की राशि

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के उन 3,763 गांवों के सर्वांगीण और सामूहिक विकास के लिए...