Punjab Govt
HomeBreaking NewsScorpio ने सफाईकर्मी को कुचला, 2 थानेदार सस्पेंड

Scorpio ने सफाईकर्मी को कुचला, 2 थानेदार सस्पेंड

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सागर : टीआई की स्कॉर्पियो कार बिना ड्राइवर ढलान पर आगे बढ़ी और एक सफाई कर्मचारी को कुचल दिया। कर्मचारी को हाथ, पैर और पेट में चोट आई है। वह अस्पताल में भर्ती है। बताया गया कि ड्राइवर हैंडब्रेक लगाना भूल गया था। घटना सिविल लाइन इलाके में राजघाट रोड की है। मामले में एसपी ने देवरी और महिला थाने के प्रभारी को सस्पेंड कर दिया। स्कॉर्पियो देवरी थाना प्रभारी की बताई जा रही है। दोनों राजघाट रोड स्थित रेस्टोरेंट एंड बार में खाना खाने गए थे। हादसे के समय का होटल का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।

 1 जुलाई से लागू होने जा रहे हिट एंड रन समेत नए कानून की जिला मुख्यालय में ट्रेनिंग चल रही है। 25 मई को देवरी थाना प्रभारी रोहित डोंगरे और महिला थाने के प्रभारी आनंद सिंह ट्रेनिंग में नहीं पहुंचे। शाम 6 बजे उनकी स्कॉर्पियो से एक्सीडेंट की जानकारी पुलिस को मिली। बताया जा रहा है कि दोनों राजघाट रोड पर स्थित रेस्टोरेंट एंड बार में पहुंचे। वहां से लौटते समय महिला थाना प्रभारी स्कॉर्पियो में आकर बैठ गए और ड्राइवर को देवरी थाना प्रभारी को बुलाने के लिए अंदर भेजा। ड्राइवर हैंडब्रेक लगाए बिना ही स्कॉर्पियो से उतर गया।

ढलान पर खड़ी स्कॉर्पियो धीरे-धीरे आगे बढ़ गई। रोड किनारे सफाई कर रहे जैसीनगर के 25 वर्षीय प्रदीप वाल्मीकि को टक्कर मार दी। प्रदीप होटल का सफाई कर्मचारी है। एसपी अभिषेक तिवारी ने निलंबन आदेश में कहा है कि सिविल लाइन थाना प्रभारी ने सूचना दी थी। इसमें बताया गया कि महिला थाने के प्रभारी आनंद सिंह आजाद और देवरी थाना प्रभारी रोहित डोंगरे 25 मई को जिला मुख्यालय में निर्धारित प्रशिक्षण कार्यक्रम से अनुपस्थित रहे। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -