Punjab Govt AD
Homeबस से टकराई स्कार्पियो गाड़ी 

बस से टकराई स्कार्पियो गाड़ी 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित: बीती देर रात रक्कड़ में एक स्कार्पियो गाड़ी डिवाइडर लांघते हुए दुसरे ट्रैक पर चल रही बस से जा टकराई जिस से दोनों वाहनों का नुक़सान हुआ है परन्तु कोई हताहत नहीं हुआ है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में दलीप कुमार पुत्र रोशन लाल निवासी गांव सिलग डाकघर पाली तहसील पधर जिला मण्डी ने अपनी शिकायत में दर्ज करवाया कि  वह नोरदन ट्रैवल की बस संख्या (एचपी 38 जैड-0022 ) में वीड मण्डी से सवारीयां लेकर दिल्ली जा रहा था।

जब बस रक्कड़ स्तिथ माऊंट कार्मल स्कूल से थोडा आगे तारा होटल के सामने पहुंचीं तो मैहतपुर की तरफ से एक स्कार्पियो गाड़ी बडी तेज रफतार से आई व सडक के डिवाइडर क्रॉस करते हुए इसकी बस को टक्कर मार दी। इस टक्कर से इसे मामूली चोटें आई हैं। जबकि स्कार्पियो गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है।

इस संबंध में पुलिस ने धारा 281,125(A) भा0न0स0 के तहत थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -