Girl in a jacket
HomeBreaking Newsबारातियों से भरी स्कॉर्पियो और ट्रक की टक्कर, 3 की मौत, 14...

बारातियों से भरी स्कॉर्पियो और ट्रक की टक्कर, 3 की मौत, 14 घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। प्रदेश के भदोही जिले के चौरी क्षेत्र से एक भीषण सड़क हादसे की घटना सामने आई है. जहां बारातियों से भरी स्कॉर्पियो एक ट्रक से टकरा गई. इस हादसे में तीन बारातियों की मौत हो गई, मृतकों में कार ड्राइवर और दो महिलाएं शामिल हैं. इसके अलावा कुल 14 बारातियों के घायल होने की खबर है. फिलहाल, सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है.

दरअसल, यह घटना चौरी थाना क्षेत्र के कोल्हड़ हनुमान मंदिर के पास की है. यहां वाराणसी भदोही मार्ग पर मंगलवार देर रात करीब दो बजे बरातियों से भरी एक स्कॉर्पियो सामने से आ रहे ट्रक में टकरा गई. इस हादसे में स्कॉर्पियो सवार दो महिलाओं सहित तीन की मौत हो गई, जबकि स्कॉर्पियो में सवार 14 लोग घायल हो गए. सभी को भदोही के महाराजा बलवंत सिंह चिकित्सालय में भर्ती कराया गया. यहां पांच मरीजों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है.

चौरी क्षेत्र के अमवा खुर्द गांव से ज्ञानपुर के भीदीउरा गांव में बरात गई थी. महिलाएं और बच्चे एक स्कॉर्पियो में सवार थे, जोकि बरात में शामिल होने के बाद सभी स्कॉर्पियो से ही वापस लौट रहे थे. गाड़ी जब कोल्हण हनुमान मंदिर के पास चौरी बाजार पहुंची, तभी सामने से आ रहे एक ट्रक से स्कॉर्पियो की टक्कर हो गई.

इस हादसे में सुमन देवी (35), सोनम देवी (32) चालक रंजीत (32) निवासी पकरी की मौत हो गई. वहीं गंभीर रूप से घायल ममता, किरन, नगीना, सोनी और अंशु को डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया. पुलिस के अनुसार स्कॉर्पियो में बच्चों की संख्या ज्यादा थी. गाड़ी में कुल 17 लोग सवार थे.

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -