Baddiलुधियाना में टिप्पर ने स्कूटी सवार व्यक्ति को कुचला, मौत, गुस्साए लोगों...

लुधियाना में टिप्पर ने स्कूटी सवार व्यक्ति को कुचला, मौत, गुस्साए लोगों ने लगाया धरना जाम

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियाना: पंजाब के लुधियाना से दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है।। जिले के थाना मेहरबान के इलाके राहो रोड़ पर सुबह एक रेत के खाली टिप्पर ने एक स्कूटी सवार व्यक्ति को कुचल दिया। व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मरने वाला राहो रोड़ बलदेव नगर का रहने वाला है।

गुस्साए लोगों ने की सड़क जाम

हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने घटना स्थल पर जाम लगा दिया। मरने वाले आज सुबह मेहरबान इलाके में सौदागर नाम से एक फैक्ट्री में काम करने जा रहा था। हादसे के तुरंत बाद लोगों ने घटना की जानकारी थाना मेहरबान की पुलिस को दी।

टिप्पर चालक मौके से फरार 

घटना स्थल पर कुछ देर बाद पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया। मरने वाले व्यक्ति का नाम राम तीर्थ है। राम तीर्थ फैक्ट्री में सुपरवाइजर का काम करता था। आस-पास के लोगों ने शव को सड़क पर रख कर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है।

आरोपी की गिरफ्तारी तक जारी रहेगा धरना 

वहीं बताया जा रहा है जो फरार टिप्पर चालक है वह जमालपुर इलाके का रहने वाला है। घटना का जैसे ही परिवार के सदस्यों को पता चला तो वह भी मौके पर पहुंच गए। परिवार के सदस्यों का कहना है कि जब तक टिप्पर चालक को पुलिस गिरफ्तार नहीं करती उनका धरना जारी रहेगा।

मौके पर पहुंची डीएसपी ज्योती 

राहो रोड़ धरना लगने से जाम की स्थिती बनी रही। डीएसपी ज्योती मौके पर पहुंची और परिवार के सदस्यों से बातचीत की। पुलिस मुताबिक परिवार से बातचीत की जा रही है। जल्द ही शव कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया जाएगा।

घटना स्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि हादसे में दो बाईक सवार अन्य लोग भी बहुत मुश्किल से बचे। लोगों का कहना है कि इस सड़क पर कई बार टिप्पर चालक लोगों को कुचल चुके है। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए...

Punjab News: खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, देखें वीडियो

मंत्री हरजोत के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के खातों में...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए एवं बीसीए के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें महाविद्यालय...