Himachalसतपाल सत्ती ने 15 लाख से हुए टब्बा स्कूल के सौंदर्यीकरण कार्य...

सतपाल सत्ती ने 15 लाख से हुए टब्बा स्कूल के सौंदर्यीकरण कार्य का किया लोकार्पण

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज टब्बा में 15 लाख रुपये की राशि से राजकीय प्राथमिक पाठशाला के सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण किया। साथ ही उन्होंने एक दिन एक गांव कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत टब्बा में जन समस्याएं भी सुनीं और उनके समाधान के निर्देश दिए। 

इस अवसर पर सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि ज्ञानोदय योजना के तहत प्राथमिक पाठशालाओं में बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से कक्षाओं को स्मार्ट क्लासरूम के तौर पर विकसित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसके तहत शिक्षण सामग्री को दीवारों पर चित्र व पेंटिंग के रुप में प्रदर्शित किया जाता है ताकि बच्चे मनोरंजन के साथ-साथ ज्ञान भी अर्जित कर सकें। उन्होंने बताया कि ऊना विधानसभा क्षेत्र में विशेषकर प्राथमिक पाठशालाओं के रख-रखाव, मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। समग्र शिक्षा के माध्यम से प्राप्त होने वाले अनुदान तथा शिक्षा विभाग की ओर से दी जाने वाली राशि के साथ लगभग 60 प्राथमिक पाठशालाओं में यह कार्य प्रगति पर है। सरकारी क्षेत्र में कार्य कर रहे अधिकारी एवं अध्यापक पूरी तत्परता के साथ इस अभियान को मूत रूप देने में लगे हुए हैं।

सत्ती ने बताया कि माध्यमिक पाठशाला, टब्बा में 1.37 करोड़ रुपये से खेल स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है, जिसके लिए पहली किश्त के तौर पर 30 लाख रुपये की राशि जारी कर दी गई है। टब्बा मिडल स्कूल के लिए 6.50 लाख रुपये की राशि स्वीकृत हो चुकी है और शीघ्र ही यहां मरम्मत व रखरखाव का कार्य शुरु कर दिया जाएगा। 

उन्होंने बताया कि 25 लाख रुपये की लागत से पंचायत घर तैयार किया गया है। इसके अलावा कानूनगो भवन के निर्माण पर 15 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। उन्होंने कहा कि 80 लाख रुपये की लागत से जलग्रां खड्ड पर पुल का निर्माण किया जाएगा। वहीं गांव में राधाकृष्ण मंदिर का भी नए सिरे से निर्माण किया जा रहा है जिसे शीघ्र पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 69 लाख रुपये से विश्वकर्मा मंदिर से मोहल्ला ब्राह्माणां तक सीमेंट-कंक्रीट से पक्का किया जा रहा है जिसका कार्य अपने अंतिम चरण में है। 

इस अवसर पर प्रधान सुदेश कुमारी, उपप्रधान रशपाल सिंह, प्राथमिक शिक्षा उपनिदेशक देवेन्द्र चंदेल, डाइट प्रिंसीपल देवेन्द्र चौहान, सीएचटी सुनीता, कपिल कुमार, राजन राणा, सुरजीत, रामपाल, नितिन, रेवती, सोनू, जंग बहादुर, अवतार, नितिन कुमार सहित एसएमसी प्रधान व अन्य उपस्थित रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए...

Punjab News: खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, देखें वीडियो

मंत्री हरजोत के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के खातों में...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए एवं बीसीए के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें महाविद्यालय...