HomeHimachalसंतोषगढ़ के युवक की सड़क हादसे में मौत

संतोषगढ़ के युवक की सड़क हादसे में मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना/सुशील पंडित:नंगल से संतोषगढ़ आ रहे एक युवक की रविवार को सड़क हादसे में मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार संतोषगढ़ के वार्ड नंबर 5 का रहने वाला अनीश बागर पुत्र मूलराज नंगल से सन्तोषगढ की तरफ आ रहा था तो गांव अजोली के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर भयंकर थी और अनीश सड़क पर गिर पड़ा। जानकार बताते हैं कि टक्कर के बाद टक्कर मारने वाला वाहन मौके से गायब हो गया और उसने घायल युवक को अस्पताल ले जाने की बजाय वहां से भाग जाने का कार्य किया। घायल अनीश को उसके परिवार वाले नंगल के सिविल अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रेफर कर दिया। मगर पीजीआई में उपचार के दौरान ही उक्त युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर उसकी तालाश शुरू कर दी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -