HomeEntertainmentWeekend Ka Vaar: नेहल-बसीर को दिया सलमान ने Reality Check, नीलम को...

Weekend Ka Vaar: नेहल-बसीर को दिया सलमान ने Reality Check, नीलम को भी लगाई फटकार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मनोरंजन: बिग बॉस 19 में फैंस को आए दिन नए-नए ड्रामे देखने को मिल रहे हैं। घरवालों में फरहाना और तान्या मित्तल को पूरी तरह से साइडलाइन कर दिया है। फरहाना के साथ बात करने के कारण भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी ने दोस्त तान्या के साथ अपना रिश्ता भी तोड़ दिया है। सभी घरवाले तान्या पर एक साथ भड़क गए। घर में बदले हुए रिश्तों को देखकर फैंस भी हैरान हो गए हैं। अब वीकेंड के वार में सलमान खान ने सभी को रिएलिटी चेक दे दिया है।

सलमान ने किया तान्या को सपोर्ट

वीकेंड के वॉर पर इस बार सलमान खान तान्या मित्तल को सपोर्ट करते नजर आए। सलमान ने घरवालों से पूछा कि तान्या और फरहाना के बात करने से आखिर सभी को इतनी मिर्ची क्यों लग रही है? तान्या को टारगेट करने पर सलमान खान ने बसीर अली, नेहल और मृदुल तिवारी की भी जमकर क्लास लगा दी। फरहाना के साथ बात करने पर तान्या से दोस्ती तोड़ने पर सलमान खान ने नीलम का भी मजाक उड़ाया है। सलमान ने फरहाना और तान्या से कहा कि – आप दोनों एक साथ हैंगआउट करने लग गए तो ये पूरा घर क्यों हिला? सलमान की इस बात पर तान्या और फरहाना हंसने लगी। सलमान खान ने फरहाना को यह हिदायत दी कि वो अपनी हद में रहे। वो घरवालों को जबरदस्ती पोक करती हैं। सलमान की बात सुनकर फरहाना शॉक्ड नजर आई।

बसीर-नेहल को दिया रिएलिटी चेक

बसीर और नेहल को भी सलमान खान ने रिएलिटी चेक दे दिया है। दोनों को दबंग खान ने आईना दिखाया है। कुछ समय पहले तक बसीर और नेहल एक-दूसरे के खिलाफ थे। दोनों के बीच लड़ाई-झगड़े भी देखने को मिलते थे। दोनों ही एक-दूसरे की काफी बुराइयां भी करते थे। मगर अब अचानक से दोनों के बीच में लव एंगल देखने को मिल रहा है। ऐसे में बसीर और नेहल को लड़ाई-झगड़े से सीधा रोमांस करते हुए देख फैंस भी कंफ्यूज्ड हो गए हैं। उनके लव एंगल को लोग फेक कह रहे हैं।

ऐसे में वीकेंड के वार पर सलमान खान ने भी बसीर और नेहल को लताड़ लगा दी है। सलमान ने उन दोनों से यह कहा कि बसीर और नेहल आप दोनों को आग क्यों लगी? क्योंकि हमें याद है कि आप दोनों ने एक-दूसरे के बारे में क्या-क्या नहीं बोला। सलमान की फटकार के बाद नेहल और बसीर दोनों ही गुमसुम दिखे। अब वीकेंड के वार के बाद घरवालों का स्टैंड कैसे बदलेगा यह तो आने वाले एपिसोडस में ही दिखेगा।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -