ऊना/सुशील पंडित: सहकार भारती ऊना द्वारा अपना स्थापना दिवस उपमंडल अम्ब में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सहकार गीत से किया गया।
कार्यक्रम के मुख्यातिथि विभाग संगठन प्रमुख यशपाल रनौत व प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेंद्र जगोता ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का उद्घाटन किया । इस अवसर पर जिला संगठन प्रमुख विजय कुमार, जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार व जिला महामंत्री तरसेम चन्द , राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य लक्ष्मी जरियाल तथा प्रान्त विपणन प्रकोष्ठ के प्रमुख अशोक पठानीया भी उपस्थित रहे । यशपाल रनौत ने कार्यकर्ताओं को विस्तार से संगठन के गठन की पृष्ठभूमि बताई और संगठन द्वारा किए गए कार्यों से सभी को अवगत करवाया ।

उन्होंने सहकारी क्षेत्र में कार्य के लिए कार्यकर्ताओं में संस्कार और सेवा भाव के गुणों को आवश्यक बताया । जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार ने जिले में सहकार भारती की गतिविधियों को बढ़ाने तथा अधिक से अधिक सहकारी सभाओं तक पहुंच बढ़ाने पर बल दिया ।
जिला संगठन प्रमुख विजय कुमार ने संगठन के विस्तार के लिए तहसील स्तर तक कार्यकारिणी गठन करने तथा सहकारी सभाओं के गठन पर जोर दिया । राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य लक्ष्मी जरियाल ने अधिक से अधिक स्वयं सहायता समूहों व मातृशक्ति तक पहुंच बढ़ाने को कहा, ताकि सहकार भारती अपने उद्देश्यों की प्राप्ति कर सके। प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेंद्र जगोता ने नियमित बैठकें करने तथा कोष के उचित प्रबंधन करने और सहकारी सभाओं के गठन की प्रक्रिया के बारे ने बताया ।
विपणन प्रकोष्ठ के प्रान्त प्रमुख अशोक पठानिया ने स्वयं सहायता समूहों को वस्तु उत्पादन, मूल्य संवर्धन और विपणन का प्रशिक्षण देकर इनके माध्यम से महिला सशक्तिकरण करने के बारे में टिप्स दिए, कार्यक्रम में संगठन के कार्यकर्ताओं, जिला ऊना की सहकारी सभाओं के पदाधिकारियों, कर्मचारियों, सदस्यों, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं , सहकार जनों और महिला शक्ति तथा उना जिला के सहकारिता जगत के विभिन्न गणमान्य लोगों ने भाग लिया ।
