Punjab Govt
HomeNationalपूरी तरह सुरक्षित S-400, नहीं हुआ कोई नुकसान, अधिकारी का आया बयान

पूरी तरह सुरक्षित S-400, नहीं हुआ कोई नुकसान, अधिकारी का आया बयान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच अब तनाव बढ़ गया है। पाकिस्तान की तरफ से की जा रही नापाक कोशिशों के जवाब में भारत ने उसके चार एयरबेस पर हमला किया है। वहीं देर रात से पाकिस्तान की ओर से किए जा रहे हमले सुबह तक जारी है। इस दौरान खबरें सामने आ रही थी जिसमें चीन ने दुनिया में झूठ फैलाया था कि भारत के एयर डिफेंस सिस्टम S-400 पर को नष्ट कर दिया गया है। इस मामले को लेकर भारत की तरफ से प्रतिक्रिया सामने आई है। भारत के एक रक्षा अधिकारी ने साफ किया है कि S-400 पूरी तरह सुरक्षित है। रक्षा अधिकारी ने कहा, ‘एस-400 प्रणाली के नष्ट होने या किसी भी तरह के नुकसान की खबरें निराधार और फर्जी हैं।’

भारत और पाकिस्तान में चल रहे तनाव के बीच चीन और पाकिस्तान द्वारा कुछ गलत और भ्रामक खबरें चलाई जा रही हैं। भारत के एयर डिफेंस सिस्टम S-400 को लेकर भी इसी तरह की गलत खबरें फैलाई गईं। कुछ विदेशी न्यूज रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि S-400 सिस्टम को नुकसान पहुंचा है। जिसके बाद भारत के रक्षा अधिकारी ने इन दावों को खारिज करते हुए बताया कि भारत का S-400 पूरी तरह सुरक्षित है। दरअसल, चीन के मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स समेत कुछ न्यूज रिपोर्ट्स में ये कहा गया था कि भारत के S-400 सिस्टम को नुकसान पहुंचा है। लेकिन भारत के रक्षा अधिकारी ने साफ कर दिया कि ये झूठ और फर्जी बात है। भारत का S-400 सिस्टम पूरी तरह सुरक्षित है।

रुस ने इस एयर डिफेंस सिस्टम को विकसित किया था और भारत ने 5.4 अरब डॉलर खर्च करके यह प्रणाली खरीदी थी। इसे दुनिया के सबसे ताकतवर एयर डिफेंस सिस्टम में से एक माना जाता है। इसके रडार की रेंज 600 किलोमीटर है। यानी 600 किलोमीटर के दायरे में आ रही मिसाइल की ये पहचान कर सकता है। भारत का ये एयर डिफेंस सिस्टम ड्रोन, लड़ाकू विमान, बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलों के साथ ही एडवांस फाइटर जेट को भी आसानी से ध्वस्त कर सकता है। इसमें चार मिसाइलें लगी हैं जिनकी रेंज अलग-अलग है। अलग-अलग ऊंचाई पर उड़ने वाले लक्ष्यों का पता लगाकर ये आसानी से उन्हें नष्ट कर सकता है।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -