ऊना/सुशील पंडित: राजकीय महाविद्यालय ऊना की रोवर रेंजर इकाई द्वारा एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें महाविद्यालय के 40 रोवर्स एवं रेंजर्स ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों ने प्रकृति अध्ययन गतिविधि में भाग लेते हुए माता बगलामुखी मंदिर के पावन दर्शन किए। इस अवसर पर विद्यार्थियों को प्रकृति संरक्षण, आध्यात्मिक जागरूकता तथा सामाजिक उत्तरदायित्व के महत्व से अवगत कराया गया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में एकता, नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना और वैश्विक भाईचारे के मूल्यों को सुदृढ़ करना था। विभिन्न रचनात्मक एवं प्रेरणादायक गतिविधियों के माध्यम से स्काउट एवं गाइड आंदोलन के आदर्शों एवं सिद्धांतों की जानकारी प्रदान की गई। प्रतिभागियों ने उत्साह, अनुशासन और सहयोग की भावना के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया।
कार्यक्रम इकाई प्रभारी डॉ. शाम सिंह बैंस (RSL) के मार्गदर्शन तथा उप प्राचार्य प्रो. पुनीत प्रेम कंवर के संरक्षण में संपन्न हुआ। डॉ. श्रेयसी सिंह एवं डॉ. रंजू बनोता की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।