Punjab Govt
HomePunjabPunjab News: Phone न देने पर लुटेरों ने युवक पर बरसाए दातर,...

Punjab News: Phone न देने पर लुटेरों ने युवक पर बरसाए दातर, गंभीर घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः शहर में लुटेरों का आंतक लगातार बढ़ता जा रहा है। बदमाश लूटपाट की वारदातों को तो अंजाम देते ही हैं, अब यदि कोई उनका विरोध करता है तो बिना किसी रहम के लुटेरे दातर आदि से हमला कर लोगों को गंभीर रूप से घायल भी कर देते हैं। ताजा मामला जसपाल बांगड़ रोड से सामने आया है जहां, काम से एक्टिवा पर सवार होकर घर जा रहे व्यक्ति को बदमाशों ने रोक लिया और उससे मोबाइल मांगा। उसने जब बदमाशों का विरोध किया तो लुटेरों ने उस पर ताबड़तोड़ दातर से वार किए। उक्त व्यक्ति के चेहरे पर 19 टांके लगे है। उसका पैर भी टूट गया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दे दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी देते हुए ग्यासपुरा महादेव नगर के रहने वाले बृजभान शर्मा ने कहा कि वह जसपाल बांगड़ रोड स्थित एक कंपनी में काम करता है। वह काम खत्म करके घर लौट रहा था। कंगनवाल पुलिस चौकी से करीब आधा किलोमीटर दूरी पर उसे दो बदमाशों ने घेर लिया। लुटेरों ने उससे मोबाइल मांगा। उसने जब मना किया तो बदमाशों ने अपने दो अन्य साथी भी बुलाए। इस हाथापाई में उसका मोबाइल टूट गया।

बदमाशों ने धारदार हथियारों के साथ उस पर वार किए और खून से लथपथ हालत में सड़क पर फेंक कर भाग गए। किसी तरह वह अपने घर पहुंचा और पुलिस को उसने शिकायत दी। यहां बता दें कि जसपाल बांगड़ रोड पर यह लूट की कोई पहली घटना नहीं है अक्सर इस सड़क पर लूट की वारदातें होती है। स्थानीय लोगों ने इलाके में पुलिस की गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि इस तरह की वारदातों पर लगाम कसी जा सके।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -