फर्रुखाबाद : उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र में बस चालक की लापरवाही से रोडवेज की एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे कई यात्री घायल हो गए। एटा रोडवेज डिपो की बस UP-078 HN- 3604 शुक्रवार तड़के फरुखाबाद बस अड्डे से, एटा के लिए रवाना हुई। इसके बाद यह तेज रफ्तार वाली बस, जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सिरमौर बांगर पुलिया के समीप में, चालक की लापरवाही से अनियंत्रित होकर, सड़क पर पलट गई और काफी दूर तक रफ्तार में घसीटती गई।
सूचना मिलते ही फर्रुखाबाद डिपो रोडवेज एआरएम, आर सी यादव तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लेने के दौरान प्रथम दृष्टा पाया कि वह चालाक अवधेश कुमार के लापरवाही से तेज रफ्तार वाली यह बस पुलिया पर पलट कर दूर तक घिसटती चली गई। जिसके फलस्वरुप बस चालक मामूली रूप से घायल हो गया। एआरएम ने बताया कि हादसे के बाद सभी यात्रियों को एक दूसरी रोडवेज बस से एटा के लिए भिजवाया गया।