- Advertisement -
spot_img
HomeHimachalमोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में अर्थ व्यवस्था तीसरे स्थान पर लाने...

मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में अर्थ व्यवस्था तीसरे स्थान पर लाने का संकल्प: नितिन गडकरी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
इतिहास में मैने कभी झूठी घोषणा नहीं की,जो बोलता हूं,डंके की चोट पर करता हूं: गडकरी 
देश में मोदी सरकार के रोटी, कपड़ा और मकान के लिए दस वर्ष किया काम :,नितिन गडकरी
देश का हर युवा बनेगा आत्म निर्भर,घर द्वार जगाएंगे स्वरोजगार के साधन,
ऊना/ सुशील पंडित : भारत सरकार बीते दस वर्षो से रोटी कपड़ा और मकान पर काम कर रही हैं और बीते दस वर्षो में मोदी सरकार ने भारत के 24 करोड़ परिवारों को पक्के मकान 85 करोड़ परिवारों को रोटी और करोड़ो परिवारों को जो गरीबी रेखा से नीचे है, उन्हे तन ढकने के लिए कपड़े दिए है। जिस दिन देश की 140 करोड़ आबादी में रोटी कपड़ा मकान में कोई फर्क नहीं रहेगा। मेरे देश का हर परिवार स्वरोजगार से जुड़कर आर्थिकी मजबूत होगा, उस दिन मोदी सरकार का सपना साकार होगा, यह शब्द केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कुटलैहड़ प्रवास पर गांव टक्का में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहे।
नितिन गडकरी ने कहा कि कांग्रेस के 60 वर्ष और मोदी सरकार के दस वर्ष का कार्यकाल बरावर रहा है और मोदी सरकार ने हिमाचल में विकास के लिए हजारों करोड़ की धनराशि उपलब्ध करवाई है। गडकरी ने कहा कि अटल टनल,100 से ज्यादा नेशनल हाई वे, 2256 करोड़ सड़कों के चौड़ाई कर्ण के लिए आपदा के समय हिमाचल वासियों को कोई समस्या न हो, उस समय बंद सड़को को खोलने के लिए और सड़कों की मुरम्मत के लिए करीब तीस सौ करोड़ अलग स्वीकृत करके हिमाचल की जनता को सुविधाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार आज तक केवल राजनेतिक द्वेष भाव से राजनीति करती रही। लेकिन हमने जब देश में पहली बार अटल सरकार बनी, तव से हिमाचल के साथ बिना भेदभाव से काम किया।
अटल जी की सरकार के समय हिमाचल के तत्काल मुख्यमंत्री प्रो धूमल ने अटल टनल और प्रधान मंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत 209 सड़को की मंजूरी लेकर हिमाचल के हर गांव तक सड़क सुविधा देने का काम किया था। उन्होंने कहा कि हमारा ध्येय राज्य को विकास का मॉडल बनाना है। और हमने दस वर्ष में कांग्रेस की तुलना में 108 प्रतिशत वृद्धि करके देश के साथ हिमाचल के सड़कों का जाल बिछाया है। इस मौके पर विधायक सतपाल सत्ती,पूर्व मंत्री बिरेंद्र कंवर, जिलाध्यक्ष बलबीर चौधरी,बलराम बबलू, कृष्ण पाल शर्मा,मनोहर लाल शर्मा,चरणजीत शर्मा,सुषमा ठाकुर,निशा भुल्लर,राजेंद्र मलांगड़, संजीव कटवाल के अलावा हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कांग्रेस पार्टी या उनकी सरकार नहीं करती जनता की समस्याओं के समाधान की चिंता
नितिन गडकरी ने कहा कि हिमाचल के डेढ़ वर्ष से कांग्रेस की सरकार है और जिन झूठी गारंटियों के सहारे कांग्रेस सत्ता में आई थी, उन गारंटियों में से एक गारंटी भी पूरी नहीं की। जिस कांग्रेस की राष्ट्रीय महिला नेत्री ने हिमाचल में महिलाओं को प्रति माह 15 सौ देने का वादा किया था, अब उस वादे को भूलकर प्रति माह 85 सौ देने की गारंटी दे रही है। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ की जनता समझदार हैं। अब ऐसी झूठी गारंटियों के लोभ लालच में जनता नहीं आएगी। नितिन गडकरी ने कहा कि झूठ की राजनीति और झूठ की गारंटी देना कांग्रेस की पुरानी आदत है। जिस प्रकार आपकी डेढ़ वर्ष में कांग्रेस की दस गारंटियों को केवल राज्य सरकार ने कागजों में ही पास किया है। उसी प्रकार लोकसभा की गारंटियों को भी यह कागजों में ही पूरा करेंगे।
देश में नरेंद्र को मजबूती के लिए अनुराग और कुटलैहड़ के विकास के लिए देवेंद्र भुट्टो को डालें बोट
नितिन गडकरी ने कहा कि देश में मोदी सरकार तीसरी बार लगातार 400 पार करवाने के लिए अपना एक एक बोट अनुराग सिंह ठाकुर के पक्ष में डालें। वहीं कुटलैहड़ के उपचुनाव में समाजसेवी और कर्मठ भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो को एक एक बोट डलवाकर भारी मतों से जिताएं। उन्होंने कहा कि अनुराग सिंह ठाकुर ने कुटलैहड़ क्षेत्र के बिकास में कोई कमी नहीं छोड़ी गई। उन्होंने 900 करोड़ से बनने वाले लठियानी मंदली पुल की स्वीकृति लेकर उसका टैंडर और शिलान्यास भी करवा दिया है, जो कुटलैहड़ के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है। इसलिए अपना एक एक बोट भाजपा के पक्ष में डालें।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
spot_img

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page