ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशनुसार जिला ऊना के 6 नगर निकायों के वार्डों की आरक्षण सूची जारी कर दी गई है। उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बताया कि यह आरक्षण हिमाचल प्रदेश नगर पालिका चुनाव नियम, 2015 के अध्याय-II के नियम 10 (उप-नियम 1-11) तथा हिमाचल प्रदेश नगर पालिका अधिनियम, 1994 के अध्याय-III, धारा-II के तहत निर्धारित किया गया है। उपायुक्त ने बताया कि वार्ड आरक्षण महिलाओं, अनुसूचित जाति तथा सामान्य श्रेणी के लिए संतुलित एवं पारदर्शी तरीके से निर्धारित किया गया है, ताकि आगामी नगर निकाय चुनावों में सभी वर्गों की समान भागीदारी सुनिश्चित हो सके।
नगर निकायवार आरक्षण विवरण
- उपायुक्त ने बताया कि संतोषगढ़ नगर परिषद के 9 वार्डों में वार्ड नंबर 3 एससी महिला आरक्षित, वार्ड 2 एससी आरक्षित रहेगा, वार्ड 1 , 6, 7 व 9 में महिला आरक्षित और वार्ड नंबर 4,5 व 8 अनारक्षित घोषित किया गया है।
- मेहतपुर-बसदेहरा में वार्ड नंबर 2 एससी महिला आरक्षित, वार्ड नंबर 1 एससी आरक्षित, वार्ड नंबर 3,6,7 व 9 महिला आरक्षित और वार्ड नंबर 4,5 व 8 अनारक्षित घोषित किया गया है।
- अंब नगर परिषद के वार्ड 4 में एससी महिला आरक्षित, वार्ड नंबर 6 एससी के लिए आरक्षित, वार्ड नंबर 1,5 व 7 में महिला आरक्षित और वार्ड नंबर 2,3,8 व 9 अनारक्षित घोषित किया गया है।
- गगरेट नगर पंचायत के वार्ड 5 एससी आरक्षित, वार्ड 3,4 व 7 महिला आरक्षित, वार्ड नंबर 1,2 व 6 अनारक्षित रहेगा।
- दौलतपुर चौक में वार्ड नंबर 2 एससी आरक्षित, वार्ड नंबर 3,6 व 7 महिला आरक्षित और वार्ड नंबर 1,4 व 5 अनारक्षित रहेगा।
- इसके अलावा टाहलीवाल के वार्ड नंबर 6 में एससी आरक्षित, 3,5 व 7 वार्ड महिला आरक्षित और 1,2 व 4 अनारक्षित घोषित किया गया है।
- उपायुक्त ने बताया कि आरक्षण प्रक्रिया पूरी तरह नियमों के अनुरूप की गई है तथा इस अधिसूचना के जारी होने से नगर निकाय चुनावों के सुचारु संचालन के लिए आवश्यक औपचारिकताएँ कर ली गई हैं।