Punjab Govt AD
HomeHimachalUnaराजपुर जस्वां के कमलापति मंदिर में  धार्मिक समागम  17 अप्रेल  को 

राजपुर जस्वां के कमलापति मंदिर में  धार्मिक समागम  17 अप्रेल  को 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

देहरिया जसवाल परिवार कमेटी की बैठक 

ऊना/सुशील पंडित: देहरिया जसवाल परिवार कमेटी की बैठक का आयोजन कुल देवी माता मंदिर राजपुर जस्वां मे हुआ। बैठक में मुख्य सलाहकार तरसेम सिंह जसवाल, प्रधान मस्तान सिंह जसवाल, मुख्य सचिव रमेश जसवाल, जरनैल सिंह जसवाल,पुजारी नीलम जसवाल आदि ने भाग लिया । बैठक में धार्मिक समागम का कार्यक्रम फाइनल किया गया। प्रतिनिधियो ने बताया कि दिनांक 17 अप्रैल को कुलजा माता कमलापति मंदिर राजपुर जसवा में हवन में आहुति डालने व झंडे की रस्म अदा करने के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि व 25 मई व 26 मई 2024 को दो दिवसीय धार्मिक समागम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने वताया कि 25 मई को सुबह 11 बजे कुल देवी का श्रृंगार होगा व माता का जागरण रात 9 बजे होगा।शाम 7 बजे से रात्रि 11 बजे तक भंडारा होगा। 26 मई को सुबह साढ़े सात बजे से 9 बजे तक हवन होगा। उसके बाद झण्डे की रस्म होगी। तदोप्रांत विशाल भंडारे का आयोजन होगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -