Punjab Govt Advertisement
HomeHimachalआरसेटी की प्रशिक्षण कार्यशाला 16-17 अक्तूबर को ऊना में

आरसेटी की प्रशिक्षण कार्यशाला 16-17 अक्तूबर को ऊना में

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश के विभिन्न ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थानों (आरएसईटीआई-आरसेटी) के अभ्यर्थियों के लिए 16 और 17 अक्तूबर को पीएनबी आरसेटी, ऊना में प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इस 2 दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ उपायुक्त जतिन लाल 16 अक्टूबर को प्रात: 10 बजे  करेंगे। यह प्रशिक्षण “कंस्ट्रक्शन एंड मेसनरी वर्क” विषय पर डोमेन स्किल ट्रेनर एवं सर्टिफिकेशन के लिए होगा।

राज्य नियंत्रक आरसेटीज, हिमाचल प्रदेश डॉ. अम्बिका साहू ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य निर्माण एवं मिस्त्री कार्य क्षेत्र में दक्षता और गुणवत्ता में वृद्धि करते हुए ग्रामीण स्तर पर प्रशिक्षकों की सशक्त श्रृंखला तैयार करना है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारियों एवं अतिथियों को भी आमंत्रित किया गया है ताकि उनके मार्गदर्शन और प्रोत्साहन से प्रतिभागियों को प्रेरणा मिल सके।

यह कार्यक्रम राज्य के ग्रामीण युवाओं के लिए प्रशिक्षित एवं प्रमाणित प्रशिक्षकों का एक मजबूत समूह तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। कार्यक्रम के सफल समापन के बाद चयनित अभ्यर्थियों को रूरल मेसन ट्रेनिंग प्रोग्राम के अंतर्गत प्रशिक्षक के रूप में पैनल में शामिल किया जाएगा।

कार्यक्रम का उद्घाटन एवं “ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स” सत्र 16 अक्तूबर को प्रातः 10 बजे से आरंभ होगा, जबकि कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट, प्रेजेंटेशन एवं वाइवा का आयोजन 17 अक्तूबर को प्रातः 8:30 बजे से किया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt Advertisement

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -