बॉलीवुड: इंडस्ट्री के हैंडसम हंक रणबीर कपूर ने बीते दिन अपना 43वां जन्मदिन मनाया है। अपना ये खास दिन एक्टर ने परिवार के साथ सेलिब्रेट किया है। रणबीर के बर्थडे वैकेशन की झलक आलिया भट्ट ने अपने इंस्टा पोस्ट के जरिए फैंस को दिखाई। इस पोस्ट में राहा अपने लविंग फादर रणबीर पर प्यार लुटाती हुई नजर रही थी। एक्टर ने अपने जन्मदिन को कैसे खास बनाया इसकी जानकारी उन्होंने अपने क्लोदिंग ब्रैंड Arks के इंस्टा लाइव के जरिए फैंस को दी।
फैमिली के साथ छोटी सी ट्रिप पर गए थे एक्टर
एक्टर ने बताया कि वह अपने जन्मदिन पर वर्क कम मिनी वेकेशन पर गए थे। इस दौरान उनकी मां नीतू कपूर, पत्नी आलिया भट्ट और बेटी राहा भी साथ ही थी। राहा ने अपने पापा का यह दिन और भी खास बनाया। एक्टर ने कहा कि – ‘बीती रात शानदार बर्थडे सेलिब्रेशन रहा। पिछले 2 दिन काफी खास थे क्योंकि मैं अपनी मां, आलिया और राहा के साथ था। इससे बेहतर बर्थडे नहीं हो सकता था’। रणबीर ने बताया कि वो फैमिली के साथ नए घर के लिए शॉपिंग करने गए थे। वो कहते है – ‘मैं अपने नए घर में शिफ्ट हो रहा हूं इसलिए हमने अपने घर की शॉपिंग की और फैमिली के साथ 2 दिन के लिए छोटी सी ट्रिप प्लान की। ये टाइमिंग परफेक्ट थी क्योंकि सेम टाइम पर मेरा बर्थडे भी था’।
View this post on Instagram
राहा ने दिया पापा को खास गिफ्ट
रणबीर ने बताया कि किस तरह राहा ने उनका जन्मदिन मनाया। एक्टर ने कहा कि – ‘मैंने पूरा दिन आलिया और राहा के साथ में बिताया और कुछ खास नहीं किया। राहा ने मुझसे वादा किया था कि वो मुझे 43 किस देगी। उसने मुझे ढेर सारी किस दी मेरे लिए एक प्यारा सा कार्ड बनाया। ये सब देखकर मैं इमोशनल हो गया था। ये मेरा परफेक्ट बर्थडे था’। मुंबई लौटने के बाद रणबीर ने घर के बाहर इंतजार कर रहे फैन्स और पैप्स के साथ भी जन्मदिन मनाया। उन्होंने सबके साथ फोटो भी खिंचवाई।
इस फिल्म में दिखेंगे रणबीर कपूर
रणबीर ने इंस्टा लाइव में आकर अपनी आने वाली फिल्म के बारे में बताया। एक्टर ने कहा कि वह संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बन रही फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में दिखेगी। इसमें आलिया भट्ट और विक्की कौशल भी उनके साथ दिखने वाले हैं। रणबीर ने कंफर्म किया है कि ये मूवी अगले साल आएगी। इसके अलावा संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘एनिमल पार्क’ में भी नजर आने वाले हैं। इसक फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरु होगी। इन दो फिल्मों के अलावा रणबीर डायरेक्टर नितेश तिवारी की रामायण में भी दिखने वाले हैं।