Punjab Govt
HomeBreaking Newsफुटपाथ पर सो रहे व्यक्ति पर राज्यसभा सांसद की बेटी ने चढ़ाई...

फुटपाथ पर सो रहे व्यक्ति पर राज्यसभा सांसद की बेटी ने चढ़ाई BMW

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चेन्नईः चेन्नई में हिट-एंड-रन का एक और हाई प्रोफाइल मामला सामने आया है। चेन्नई में राज्यसभा सांसद की बेटी ने फुटपाथ पर सो रहे व्यक्ति के ऊपर अपनी BMW कार चढ़ा दी। इससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद सांसद की बेटी को थाने से ही जमानत दे दी गई।

घटना सोमवार रात (17 जून) की है। आरोपी की पहचान राज्यसभा सांसद बीडा मस्तान राव की बेटी माधुरी के रूप में की गई है। मृतक की पहचान 24 साल के सूर्या के रूप में हुई है। वह पेंटिग का काम करता था। उसकी आठ महीने पहले ही शादी हुई थी।

आरोप है कि हादसे के वक्त माधुरी नशे में थी। वह कार चला रही थी। उसकी एक महिला दोस्त भी कार में मौजूद थी। चेन्नई के बेसेंट नगर में आरोपी ने फुटपाथ पर सो रहे युवक पर कार चढ़ा दी। एक्सीडेंट के बाद माधुरी मौके से भाग गई, जबकि उसकी दोस्त कार से उतरकर हादसे के बाद इकट्ठा हुए लोगों से बहस करने लगी। कुछ देर बाद वह भी चली गई।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -