Loading...
- Advertisement -
Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.
HomeEntertainmentशादी के चार साल बाद पापा बने Rajkumar Rao, वेडिंग एनिवर्सरी वाले...

शादी के चार साल बाद पापा बने Rajkumar Rao, वेडिंग एनिवर्सरी वाले दिन हुआ बेटी का जन्म

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मनोरंजन: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव के फैंस के लिए एक गुडन्यूज सामने आई है। एक्टर और उनकी पत्नी के घर नन्ही बेटी का जन्म हुआ है। राजकुमार राव पापा बन गए हैं। इस बात की जानकारी कपल ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए दी है। उन्होंने जैसे ही पोस्ट शेयर की वैसे फैंस उन्हें बधाई देते दिख रहे हैं। उनकी बेटी का जन्म आज यानी 15 नवंबर को हुआ है। खास बात यह है कि आज के ही दिन चार साल पहले राजकुमार और पत्रलेखा की शादी हुई थी।

राजकुमार राव बने पापा

एक्टर राजकुमार राव अब पापा बन गए हैं। कपल ने आज सुबह ही यह न्यूज फैंस के साथ शेयर की है। दोनों ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि – ‘हम चांद पर हैं भगवान ने हमारी शादी की चौथी सालगिरह पर सबसे बड़ा आशीर्वाद दिया है’। इस पोस्ट के बाद उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है। फैंस और सेलेब्स उनकी नन्ही बेटी पर प्यार लुटाते हुए दिख रहे हैं। वहीं बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने कमेंट करते हुए लिखा कि – क्लब में आप दोनों का स्वागत है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by RajKummar Rao (@rajkummar_rao)

शादी के चार साल बाद किया बेटी का स्वागत

राजकुमार और पत्रलेखा कि शादी 15 नवंबर 2021 में हुई थी। शनिवार को अपनी शादी के चार साल पूरे होने पर कपल खुशियां मना रहा था। ऐसे में अब उनकी खुशियां डबल हो गई हैं। अब वो वेडिंग एनिवर्सरी और बेटी के जन्मदिन का जश्न मना रहे हैं। राजकुमार राव और उनकी पत्नी ने इसी साल जुलाई में प्रेग्नेंसी न्यूज शेयर की थी। इसके बाद उन्हें फैंस और कई बॉलीवुड सेलेब्स बधाई देते नजर आए थे। पत्रलेखा ने एक इंटरव्यू में यह भी बताया था कि जब से वो प्रेग्नेंट हुई हैं राजकुमार राव उनका पहले से भी ज्यादा ध्यान रखने लगे हैं। पत्रलेखा ने पूरे यकीन से यह कहा था कि राजकुमार राव एक अच्छे पिता बनेंगे।

एक्ट्रेस ने ये भी कहा था कि उन्होंने जब प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज अपनी मां से शेयर की थी तो उनका रिएक्शन सबसे ज्यादा चौंकाने वाला था क्योंकि उन्होंने हमसे इसकी उम्मीद ही छोड़ दी थी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page