लुधियाना : पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा आज दिवंगत विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी के निवास पर पहुंचे और परिवार के साथ दुख सांझा किया। इस दौरान लुधियाना से सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग भी मौजूद थे।
परिवार से मुलाकात के बाद उक्त नेताओं ने कहा कि गोगी लंबे समय तक कांग्रेस पार्टी में रहे है। पक्षपात से ऊपर उठकर उन्होंने सभी के साथ अच्छे संबंध बनाए है। गोगी के जाने से पंजाब की राजनीति मे एक अच्छे नेता की कमी हो गई है। जो कभी पूरी नहीं हो सकती।