Punjab Govt AD
HomeHimachalBaddiबागबाणियां एनएच पुल के उपर से गुजरा बरसात का पानी

बागबाणियां एनएच पुल के उपर से गुजरा बरसात का पानी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

दो घंटे बन्द रहा बददी-नालागढ़ हाईवे

बारिश ने दिखाया रौद्र रुप

लंबी लंबी कतारें लगी लोग हुए परेशान

बददीसचिन बैंसल: बददी-नालागढ़ हाईवे पर स्थापित बागबाणियां पुल के उपर से पानी निकल जाने से लगभग दो घंटे ट्रैफिक बंद रहा। इस मौसम की आखिरी बरसात में जाते जाते इंद्र देवता ने रौद्र रुप दिखाया तो बीबीएन एरिया फिर से हिल गया। इस पुल में जहां बाल्द नदी बददी पर बना अस्थाई पुल बह गया वहीं बागबाणियां पुल गिरने का खतरा पैदा हो गया। यहां हैरानी यह हुई कि पहाड में हुई बारिश से तीन बजे एकाएक इतना पानी आ गया कि पानी बागबाणियां पुल के उपर से निकल गया। पुलिस प्रशासन को इतनी आशंका नहीं थी कि पानी पुल के उपर से निकल जाएगा। प्रशासन ने तुरंत पुल पर से ट्रैफिक बंद करवाया और लोगों को रोका। कोई वैकल्पिक रास्ता न होने से बददी-नालागढ़ नेशनल हाईवे पर दोनो ओर लंबी लंबी कतारें लग गई और लंबा जाम लग गया। स्थानीय निवासी खेम चंद शर्मा ने बताया कि पानी पुल के उपर से निकलने का मुख्य कारण यह रहा थ कि पहाड के पानी का बहाब अपने साथ पहाड से लकडियों व पेडों को बहाकर लाया था। यह लकडियां पुल के मुहाने में फंस गई जिससे पानी पुल के उपर से निकला और दो दो फुट पानी पुल के उपर से बहता रहा। एस.पी बददी इल्मा अफरोज ने सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंची और उन्होने ट्रैफिक को बंद करवाया। बाद में जब पानी पुल के नीचे से निकला और बहाव कम हुआ तो पुल आमजन के लिए खोला गया।

वैकल्पिक पुल बहा-

वहीं दूसरी ओर बददी में बाल्द नदी पर बना अस्थाई पुल भी सोमवार रात्रि भारी बारिश से चपेट में आ गया। हालांकि इस पुल के गिरने से हरियाणा व हिमाचल का संपर्क जारी रहेगा क्योंकि अब एनएचएआई ने नया पुल बनाकर लोकार्पित कर दिया था। इस पुल के बहने से खोखरा गांव के स्थानीय लोगों व रोजाना पैदल डयूटी आने वालों को घूमकर आना पडेगा। वहीं आज बददी बरोटीवाला नालागढ़ की तमाम नदियां व नाले उफार पर रहे और उनमें जल स्तर काफ ऊंचा रहा।

बस स्टैंड के निकट घरों में जल भराव-

पुराने बस स्टैंड के सामने नेशनल हाईव आथोरिटी आफ इंडिया व पटेल एंड कंपनी की लापरवाही से वार्ड 2 के निवासी अमित ठाकुर के पानी घुस गया। पूरे बस स्टैंड एरिया का पानी उनके घर में जमा हो गया। इस पर देर रात 10 बजे उन्होने पडोसियों के साथ मिलकर पिछवाडे की अपनी दीवार को तोडा और पानी को निकाला वरना नुक्सान बहुत ज्यादा हो सकता था। मोहल्ला निवासी चंदन सिंह ठाकुर ने कहा कि सडक निर्माण बददी-नालागढ़ के निर्माण के दौरान पटेल एंड कंपनी ने न तो नालियां बनाई और न ही रिटेनिंग वाल लगाई जिससे उनके घरों में पानी घुस गया। उन्होने कहा कि न जाने कैसे इंजीनियरों ने यह ड्राईंग बनाई जिन्होने बरसाती पानी की निकासी के लिए कोई व्यवस्था नहीं रखी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -