ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के ब्लॉक अंब में गत दिवस ऑल हिमाचल पीडब्ल्यूडी एंड आईपीएच यूनियन की बैठक पी डब्लू डी विश्राम गृह में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता रामजी दास जस्सल ने की। इस मौका पर की अध्यक्षता इंटक के वरिष्ठ नेता शिविल कुमार ठाकुर भी उपस्थित रहे। यह जानकारी इंटक के महासचिव कामरेड जगतराम शर्मा ने सोमवार को जारी प्रेस नोट में दी।
बैठक में मल्टी टास्क वर्कर्स ( एम टी डब्लू ) कि ऊना जिला इकाई का गठन किया गया। इस बैठक में कुछ समय के लिए स्थानीय विधायक सुदर्शन कुमार बबलू ने भी शिरकत की। बैठक में सर्वसम्मति से ईकाई के पद अधिकारियों को 2 वर्ष के लिए नियुक्त किया गया। जिसमें प्रधान शुभम सिंह व उप प्रधान हरदीप कुमार अमन कुमार अजय कुमार मनीष कुमार को नियुक्त किया गया। वही महासचिव के पद पर किशन कुमार संयुक्त सचिव अतुल चौधरी व प्रेस सचिव गौरव को चयनित किया गया। बैठक में कोषाध्यक्ष चमन चौधरी तथा अन्य 11 कार्यकारिणी सदस्यों का भी चयन किया गया।