अमरावती कालोनी बददी में भगवती जागरण 19 को
आईजी शिमला जेपी सिंह होंगे मुख्य अतिथि
बददी/ सचिन बैंसल: पूर्वांचल संस्कार भारती विद्या वैदिक एवं जन कल्याण समिति बददी द्वारा 19 अक्टूबर को अमरावती अपार्टमेंट बददी में मां भगवती का 9वां विशाल जागरण का आयोजन कर रही है। इस जागरण में भोजपुरी स्टार अनुपमा यादव, एंकर विक्की तिवारी, महादेव म्यूजिकल गु्रप, राज गु्रप चंडीगढ़ और सुप्रसिद्व गायक डाक्टर अमलेश गुप्ता (वाराणसी) महामाई का गुणगान करेंगे। आयोजन समिति के अध्यक्ष बाबा आलोक नाथ चौबे, उपाध्यक्ष पिंटू सिंह, सचिव भुवन सिंह, कोषाध्यक्ष कृष्णा नंद रॉय, पूर्व प्रधान आलोक सिंह, वरिष्ठ सदस्य सत्य पांडे व अजय चौबे ने बताया कि माता रानी का गुणगान शाम 6 बजे से मातृ इच्छा तक किया जाएगा। भंडारा 19 अक्टूबर को ही सुबह 11 बजे से 3 बजे आयोजित किया जाएगा। जागरण में आईजी शिमला जे.पी सिंह बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।
