Himachalपंजाबी गायक Sharry Mann ने गालियां निकाल दी परमीश वर्मा को चेतावनी,...

पंजाबी गायक Sharry Mann ने गालियां निकाल दी परमीश वर्मा को चेतावनी, जानें क्या कहा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोगाः पंजाबी गायक शैरी मान एक बार फिर से विवादों में आ गए है। हाल ही में शैरी मान ने शराब पीकर अपनी एक वीडियो सांझी की है। इस वीडियो में वह परमीश वर्मा को गालियां निकालते और उसके बारे में बुरा बोलते नजर आ रहे है। शैरी मान ने परमीश वर्मा को चेतावनी देते हुए कहा कि पंजाब आकर जहां मर्जी वह मिल ले…जट्‌ट दा भाई है सीएम…सीधे सिक्योरिटी जट्‌ट नू मिलेगी, अगर उसे भी लेनी है तो बता दें”। शैरी ने कहा कि यदि परमीश ने उससे पंगा लिया तो उसे पता है कि शैरी क्या कर सकता।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर लाइव होकर आपा खो दिया और अपने प्रशंसकों के साथ बातचीत करते हुए परमीश वर्मा के खिलाफ दिल की भड़ास निकाली। शैरी ने परमीश के फैन्स को कहा कि जाओ जाकर अपने परमीश से कह दो शैरी आ रहा भारत। बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का शैरी मान से काफी लगाव है। शैरी मान चुनाव के समय भी भगवंत मान के साथ ही उनकी गाड़ी में हुआ करता था। शैरी ने भगवंत मान के लिए गांव-गांव प्रचार भी किया था और रोड शो में भी भगवंत के लिए लोगों और अपने प्रशंसकों से वोट मांगी थी।

अब जब भगवंत मान पंजाब के मुख्यमंत्री बन गए हैं तो कहीं न कहीं शैरी को भी इस बात का गर्व है, लेकिन उससे ज्यादा घमंड नजर आ रहा है, क्योंकि वह सीधा इंस्टाग्राम पर लाइव होकर परमीश वर्मा को गाली दे रहे और सीएम को अपना भाई बताकर उन्हें कहीं भी आकर मिलने का चुनौती दे रहे हैं।

बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है, जब शैरी मान ने परमीश वर्मा को बुरा बोला हो या गालियां निकाली हो। शैरी मान बहुत बार शराब पीकर सोशल मीडिया पर लाइव आ चुके हैं और परमीश वर्मा को बुरा बोल चुके है। बता दें कि शैरी मान ने कई बार सोशल मीडिया पर शराब छोड़ने की बात कही है पर बार-बार वह शराब पीकर नए-नए विवाद खड़े करते नजर आते रहते हैं।  

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए...

Punjab News: खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, देखें वीडियो

मंत्री हरजोत के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के खातों में...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए एवं बीसीए के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें महाविद्यालय...