फगवाड़ाः पंजाबी मशहूर गायक खान साब की माता का कुछ दिन पहले ही निधन हुआ था। ऐसे में इस दुख से अभी Khaan Saab उभर नहीं पाए थे कि अब उनके पिता इकबाल मुहम्मद का निधन होने का समाचार प्राप्त हो गया। मिली जानकारी के अनुसार Khaan Saab के पिता का हार्ट अटैक से निधन हुआ है। ऐसे में एक बार फिर से Khaan Saab के घर शोक की लहर छा गई। Khaan Saab के पिता के निधन की खबर के बाद पंजाबी इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई।
Read in English:
Double Tragedy for Khan Saab: Father Dies Days After Mother’s Death
70 साल की उम्र में खान साब के पिता का निधन हो गया। जानकारी के अनुसार खान साहब के पिता बाथरूम में नहा रहे थे, इस दौरान उनको हार्ट अटैक आया। इसके बाद उनको जालंधर के अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत करार दे दिया।
ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:-
ਪੰਜਾਬੀ ਗਾਇਕ ਖਾਨ ਸਾਬ੍ਹ ‘ਤੇ ਟੁੱਟਿਆ ਦੁੱਖਾਂ ਦਾ ਪਹਾੜ – ਮਾਂ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹੁਣ ਪਿਤਾ ਦਾ ਵੀ ਦੇਹਾਂਤ

गौरतलब है कि Khaan Saab की मां सलमा परवीन का 25 सितंबर को निधन हुआ था। दरअसल, माता का चंडीगढ़ के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। वह लंबे समय से बीमार थे और डॉक्टरों की देखरेख में थे। इसके बाद भी उनकी सेहत में सुधार नहीं हो रहा था। माता के निधन की खबर सुनकर Khaan Saab तुरंत विदेश से शो कैंसिल करके वतन वापिस लौट आए थे।