अमृतसरः पंजाबी एक्टर सोनिया मान आम आदमी पार्टी में शामिल हो गई। आप के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने उन्हें सिरोपा पहनाकर पार्टी में शामिल करवाया। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं।

आज 12 बजे पंजाब में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में उनके शामिल होने की आधिकारिक घोषणा की जाएगी। पार्टी के वरिष्ठ नेता उन्हें सिरोपा (सम्मान का प्रतीक) पहनाकर स्वागत करेंगे।