Punjab Govt
HomeEntertainmentफिल्म बैन पर पंजाबी अभिनेता व गायक Diljit Dosanjh ने तोड़ी चुप्पी,...

फिल्म बैन पर पंजाबी अभिनेता व गायक Diljit Dosanjh ने तोड़ी चुप्पी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः पंजाबी सिंगर व अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने लाइव शो के दौरान अपनी फिल्म को बैन किए जाने पर पहली बार चुप्पी तोड़ी। उन्होंने शो के दौरान पहलगाम आतंकी हमले, पाकिस्तानी एक्ट्रेस हनिया आमिर के साथ अपनी फिल्म सरदार जी 3 की कंट्रोवर्सी और हाल ही में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए मैच को लेकर बात की। दरअसल, मलेशिया में अपने कॉन्सर्ट में बोलते हुए, दिलजीत ने कहा कि उनकी फिल्म सरदार जी 3 की शूटिंग आतंकी हमले से पहले हुई थी, लेकिन उनकी फिल्म का विरोध किया गया और उसे बैन कर दिया गया।

दिलजीत ने कहाकि जबकि भारत और पाकिस्तान का मैच उसके बाद खेला गया। उन्होंने कहा कि उनके पास देने के लिए कई जवाब हैं, लेकिन वे चुप रहे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दिलजीत को नेशनल फ्लैग को सलामी देते हुए कई क्लिप सामने आए। उन्होंने कहा, “वो मेरे देश का झंडा है। हमेशा सम्मान करो।” इसके बाद उन्होंने दर्शकों से कुछ बातें करने की इजाजत ली। उन्होंने पंजाबी में कहा, “जब फरवरी में मेरी फिल्म सरदार जी 3 की शूटिंग हो रही थी, तब मैच खेले जा रहे थे।”

दिलजीत ने पहलगाम आतंकी हमले पर दुख जाहिर किया। यह दुखद घटना 22 अप्रैल को हुई थी और इसमें 26 लोग मारे गए थे, इनमें ज्यादातर टूरिस्ट थे। उन्होंने कहा, “उसके बाद, पहलगाम में दुखद आतंकी हमला हुआ। उस समय और अब भी, हम हमेशा यही दुआ करते रहे हैं कि आतंकवादियों को कड़ी सजा मिले। फर्क सिर्फ इतना है कि मेरी फिल्म हमले से पहले शूट हुई थी और मैच हमले के बाद खेला गया था।”

भारत और पाकिस्तान हाल ही में 14 सितंबर को एशिया कप के लिए क्रिकेट के मैदान पर आमने-सामने हुए थे। भारत ने मैच तो जीत लिया, लेकिन विपक्षी टीम से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, “राष्ट्रीय मीडिया ने मुझे देशद्रोही दिखाने की पूरी कोशिश की लेकिन पंजाबी और सिख समुदाय कभी भी देश के खिलाफ नहीं जा सकते।” दिलजीत ने यह भी कहा कि उनके पास इन आरोपों के कई जवाब हैं। उन्होंने कहा, “मेरे पास कई जवाब हैं, लेकिन मैं चुप रहा, सब कुछ अपने अंदर ही रखा। मैं कुछ नहीं बोला. मेरे पास कई जवाब हैं।

कोई भी आपको कुछ भी कहे, आपको उस जहर को अपने अंदर नहीं लेना चाहिए। मैंने जिंदगी से यही सीखा है। इसलिए मैंने कुछ नहीं कहा… कहने को और भी बहुत कुछ है, लेकिन मैं ऐसा नहीं करना चाहता, मैं वो बकवास नहीं करना चाहता।” इस साल की शुरुआत में भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के समय में अपनी फिल्म सरदार जी 3 में पाकिस्तानी कलाकार हानिया आमिर को कास्ट करने के लिए दिलजीत की आलोचना हुई थी। सरदार जी 3 में नीरू बाजवा, गुलशन ग्रोवर और सपना पब्बी जैसे कलाकार भी थे। अमर हुंदल के डायरेक्शन में बनी सरदार जी-3 27 जून को विदेशों में रिलीज हुई थी।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -