Punjab Govt AD
HomeHimachalपंजाबः घर में चंदा लेने के बहाने स्कार्पियो में आए युवकों ने...

पंजाबः घर में चंदा लेने के बहाने स्कार्पियो में आए युवकों ने दिया वारदात को अंजाम, शहर में हाई अलर्ट

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गुरदासपुरः जिले की दुर्गा कालोनी 3 लुटेरों ने घर में घुसकर एक महिला को बेसुध कर दिया और उसकी कान की बालियां लूट कर फरार हो गए। आरोपी घर के अंदर पिंगला घर के लिए चंदा इकट्ठा करने घुसे थे। आरोपी स्कार्पियो गाड़ी में आए थे। पुलिस ने सीसीटीवी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान के लिए गुरदासपुर पुलिस की टीमें काम कर रही है। पीड़िता निर्मलजीत कौर ने बताया कि उनके पति दुकान पर गए हुए थे और उनकी पत्नी घर में अकेली थी।

इस दौरान 3 लोग धार्मिक संस्था के लिए चंदा एकत्र करने के बहाने उसके घर में आए। कुछ देर बात उक्त आरोपियों ने पीड़िता को कुछ सुंघा दिया और बालियां लेकर फरार हो गए। जब पीड़िता को होश आई तो मामले की जानकारी पीड़िता ने अपने पति को दी। घटना की जांच के लिए पुलिस पार्टी मौके पर पहुंच गई थी। फरार होते का आरोपियों का एक सीसीटीवी भी सामने आया है। बता दें कि गुरदासपुर में श्री कृष्ण जी जन्माष्टमी को लेकर पूरे शहर में अलर्ट चल रहा था। इस पर घर में घुसकर वारदात कर लुटेरे फरार हो गए। ऐसी वारदात पुलिस पर सवालिया निशान खड़ा करती है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -