HomeHimachalBaddiपंजाब : थाने के सामने युवक की गोली मारकर हत्या, देखें वीडियो

पंजाब : थाने के सामने युवक की गोली मारकर हत्या, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसर : एक तरफ लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर पुलिस अमृतसर शहर में फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाकर लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का दावा कर रही है। लेकिन पुलिस के दावों की हवा उस वक्त उड़ गई जब हकीम थाने के गेट पर ही अज्ञात लोगों ने एक युवक को गोली मार दी और वहां से फरार हो गए। मृतक की पहचान राजवीर सिंह के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार देर रात 10 बजे के करीब कुछ बदमाशों ने थाना गेट हकीमां के अंदर जा रहे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी।

 गोली की आवाज सुनते ही थाना गेट हकीमां के इंचार्ज सब- इंस्पैक्टर सतनाम सिंह ने घायल युवक को अपनी गाड़ी में निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन अस्पताल पहुंचते ही राजवीर ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। पता चला है कि राजवीर की कार का कुछ बदमाशों द्वारा पीछा किया जा रहा था। जैसे ही राजवीर अपनी कार से उतर कर थाने के अंदर जाने लगा तो इन बदमाशों ने उसे गोली मार दी। 

सूचना मिलते ही उसके पारिवारिक सदस्य अस्पताल पहुंचे। इस मामले में पुलिस अधिकारी ने बताया कि थाने के बाहर राजवीर को कुछ अज्ञात लोगों ने गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक राजवीर सिंह की मां ने बताया कि उन्होंने एक नया प्लॉट खरीदा था और उसकी रजिस्ट्री कराने के बाद वे अपने घर पहुंचे। तभी उनका बेटा किसी काम से गया हुआ था, तभी थाने के बाहर कुछ अज्ञात लोगों ने उसे गोली मार दी।

मृतक युवक की मां ने बताया कि कुछ माह पहले उसके बेटे का भी अपहरण कर लिया गया था। उस दौरान अपहरणकर्ता ने उनसे 3 लाख रुपये की फिरौती भी मांगी थी और तीन लाख रुपये देकर उन्होंने अपने बेटे की जान बचाई थी। लेकिन आज उनके बेटे की थाने के बाहर किसी अज्ञात व्यक्ति ने गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं मृतक युवक की मां का रो-रोकर बुरा हाल है और वह न्याय की गुहार लगा रही है। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -