Punjab Govt AD
HomeHimachalBaddiपंजाबः संदिग्ध परिस्थितियों में युवक हुआ लापता, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप,...

पंजाबः संदिग्ध परिस्थितियों में युवक हुआ लापता, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जंडियाला गुरु : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी गई शिकायत में सुक्खा सिंह पुत्र गोखा सिंह निवासी नई आबादी जंडियाला गुरु ने बताया कि उसका छोटा लड़का आकाशदीप सिंह उम्र करीब 20 वर्ष जो कि 16 फरवरी को रोज़ की तरह अपने काम पर गया था। वह काम से अक्सर रात को करीब 9.30 से 10 बजे के बीच आ जाता था । 16 फरवरी को उसका लड़का आकाशदीप जब 10 बजे तक रात को घर नही पहुंचा। जिसके चलते उसने अपने बेटे का मोबाइल किया तो फोन स्विच ऑफ आ रहा था। उन्होंने सोचा कि वह किसी दोस्त के साथ या धार्मिक स्थान पर माथा टेकने गया होगा। फिर अगले दिन 17 फरवरी को उनके बेटे का फोन बंद आ रहा था ।जिसके चलते उनको शक हुआ कि उनके बेटे के साथ कुछ गलत हुआ है। जिसके बाद उन्होंने आसपास के घरों की सीसीटीवी फुटेज देखी, जिसमे 16 फरवरी वाले दिन की शाम 7 से 7.30 बजे की दुकान की फुटेज में गुरअमृत सिंह निवासी जंडियाला एक एक्टिवा नंबर पी.बी 10-0813 रंग सफेद पर किसी बहाने उनके लड़के आकाशदीप को एक्टिवा के पीछे बिठाकर ले गया।

जो कि अभी तक घर वापिस नही आया और उसका फोन स्विच ऑफ आ रहा है। अब उन्हें पता चला कि उनके बेटे आकाशदीप को राजा निवासी जंडियाला के कहने पर गुर अमृत सिंह ने साज़िश के तहत एक्टिवा पर बिठाकर अगवा कर ले गया। इस मामले में रंजिश की वजह यह आई कि राजा टक्कर की सगी बहन आरती जो कि बालिग है और उसके भाई बलविंदर सिंह का बेटा मलकीत सिंह उर्फ टिंडी भी बालिग है। आरती और मलकीत सिंह अपनी मर्ज़ी के साथ विवाह कराने के उद्देश्य से घर से चले गए। जबकि आरती का विवाह किसी और लड़के के साथ राजा टक्कर के परिवार ने तय किया था। राजा टक्कर को शक था कि उनके लड़के आकाशदीप सिंह ने उसके भाई बलविंदर सिंह के लड़के मलकीत सिंह उर्फ टिंडी की उसकी बहन आरती को मलकीत सिंह के साथ विवाह कराने के लिए घर लेकर जाने में मदद की। अब उनको शक है कि जिस स्कूटरी पर गुरअमृत सिंह उर्फ अमती ने उनके बेटे को अगवा किया है, वह एक्टिवा दीपक उर्फ डेडी गण्डा की है। इस मामले की जांच कर रहे एएसआई राजबीर सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -