.
Himachalपंजाबः दिन-दिहाड़े युवक ने परिवार के 4 लोगों पर तेजधार हथियारों से...

पंजाबः दिन-दिहाड़े युवक ने परिवार के 4 लोगों पर तेजधार हथियारों से किया हमला, गांव में दहशत का माहौल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मलोटः पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यहां गांव औलख में एक 35 वर्षीय युवक अमरिंदर सिंह ने पारिवारिक कलेश के चलते वीरवार सुबह-सवेरे अपने परिवार के चार लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद उसने खुद घर में फंदा लगकार खुदकुशी कर ली। फिलहाल थाना सदर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। वहीं इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया है और लोग सहमे हुए हैं। बताया जा रहा है कि अमरिंदर सिंह एक कत्ल केस के मामले में कुछ समय पहले ही जमानत पर बाहर आया था। परिवार में कलेश रहने के चलते बीते बुधवार उसकी बहन, बुआ का लड़का व उसकी पत्नी अमरिंदर को समझाने के लिए आए हुए थे।

वहीं वीरवार सुबह अमरिंदर सिंह ने उठते ही सोई हुई अपनी मां जसवीर कौर, बहन छिंदर कौर पत्नी संदीप सिंह, बुआ के लड़के गुरध्यान सिंह पुत्र सुखचैन सिंह और गुरध्यान की पत्नी सरबजोत कौर पर तेजधार हथियार से हमला बोल दिया। इस दौरान अमरिंदर का पिता गुरदित्त सिंह बाथरूम में नहा रहा था। जबकि पत्नी और बेटी बाहर भाग गए थे, जिसके चलते उनका बचाव हो गया।

चार लोगों को गंभीर रूप में जख्मी करने के उपरांत अमरिंदर ने घर में ही फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। वहीं घायलों को पहले मलोट के सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां से उनकी गंभीर हालत के चलते उन्हें फरीदकोट के गुरू गोबिंद सिंह मेडिकल कालेज एवं अस्पताल रेफर कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

बाबा बोदल शाह मंदिर के दंगल मैदान के विकास को 25 लाख : मुकेश अग्निहोत्री

मंदिर परिसर और हाल के निर्माण की सराहना, स्वर्गीय...

‘पंजाब को छापों, धमकियों या डर से नहीं डराया जा सकता’- Harbhajan Singh ETO

चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने...

जिला स्तरीय टेबल टेनिस में स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल का परचम

अंडर-14 वर्ग में बना विजेता; तीन खिलाड़ी स्टेट लेवल...

भगवंत मान सरकार 3,763 गांवों के विकास पर खर्च करेगी 750 करोड़ रुपये से अधिक की राशि

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के...

सेंट बीर्स इंटरनेशनल स्कूल में 26 सितंबर को लगेगा भव्य रक्तदान शिविर

पारस हॉस्पिटल के 12 विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम संभालेगी...

बाबा बोदल शाह मंदिर के दंगल मैदान के विकास को 25 लाख : मुकेश अग्निहोत्री

मंदिर परिसर और हाल के निर्माण की सराहना, स्वर्गीय प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की स्मृति में दंगल के लिए एक...

‘पंजाब को छापों, धमकियों या डर से नहीं डराया जा सकता’- Harbhajan Singh ETO

चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आज पंजाब में प्रवर्तन निदेशालय (ई.डी.) द्वारा की गई छापेमारी...

जिला स्तरीय टेबल टेनिस में स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल का परचम

अंडर-14 वर्ग में बना विजेता; तीन खिलाड़ी स्टेट लेवल के लिए चयनित ऊना,सुशील पंडित: स्कॉलर्स यूनिफाइड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ऊना के...

भगवंत मान सरकार 3,763 गांवों के विकास पर खर्च करेगी 750 करोड़ रुपये से अधिक की राशि

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के उन 3,763 गांवों के सर्वांगीण और सामूहिक विकास के लिए...