Punjab Govt Advertisement
HomeHimachalBaddiपंजाब : संदिग्ध परिस्थितियों पेड़ से लटकता मिला महिला का शव

पंजाब : संदिग्ध परिस्थितियों पेड़ से लटकता मिला महिला का शव

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसर: जिले के गांव बंडाला के अंतर्गत आती जड़ हवेलियां में एक महिला की लाश बरगद के पेड़ से लटकी मिली। गांव वालों ने शव देख परिवार को सूचित किया। महिला के परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी को मारकर पेट पर लटकाया गया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतका की पहचान गांव खतराये कलां निवासी कोमलप्रीत कौर के रूप में हुई है। मृतक की मां गांव रयाली खुर्द बटाला निवासी मोहिंदर कौर ने बताया कि उनकी बेटी की शादी 2 साल पहले गांव खतराये कलां निवासी साजन के साथ हुई थी। 2 महीने पहले उनके घर बेटी हुई थी।

उसकी कुछ समय बाद ही मौत हो गई। अब उनकी बेटी की को मारकर पेड़ पर टांग दिया। मां का कहना है कि कुछ दिन पहले ही उनकी बेटी मृतक कोमलप्रीत के पैर का ऑपरेशन हुआ था। वह चल फिर भी नहीं सकती थी। ऐसे में खुद चलकर पेड़ से लटकना संभव ही नहीं है। आखिरी बार बेटी का फोन शनिवार रात 11 बजे आया था। वहीं, रविवार वह अपने पति और सास के साथ तरनतारन – मानावाला रोड स्थित चर्च में माथा टेकने गई थी।

देर शाम उन्हें बेटी के पेड़ से लटक कर मरने की सूचना भी आ गई। थाना प्रभारी जंडियाला इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह ने कहा कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। उसकी रिपोर्ट में हत्या का कारण साफ हो जाएगा। मायका पक्ष के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। उनके बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt Advertisement

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -