लुधियाना : विजिलेंस ने पीड़िता की शिकायत पर कुमकला थाने के SHO और मुंशी पर रिश्वत लेने का मामला दर्ज किया था। इस मामले में विजिलेंस ने मुंशी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जिसके बाद कोर्ट से उसे जमानत दे दी है और SHO ने जमानत ले ली थी।
इस मामले में पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी हरदीप सिंह और पूर्व SHO पर अब केस वापस लेने का दबाव बना रहा है। दोनों पीड़ितो ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सेवानिवृत्त SHO और मुंशी उन्हें केस वापस लेने के लिए धमकियां दे रहे है। पीड़िता ने कहा कि वह कई बार इस मामले में शिकायत दर्ज करवा चुके है।
लेकिन कोई भी सुनवाई नही हो रही है। क्योंकि शिकायत पुलिस अधिकारियों के खिलाफ है। इसलिए कोई कार्रवाही नही हो रही। पीड़िता ने इंसाफ की मांग की है। लेकिन दूसरी ओर वकील ने कहा कि उनके मुवक्किल की ओर से किसी को कोई धमकी नहीं दी गई और न ही कोई दबाव बनाया गया।
