चंडीगढ़: कर्मचारियों के मुद्दों के समाधान के लिए गठित कैबिनेट सब-कमेटी के चेयरमैन और पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज विभिन्न कर्मचारी यूनियनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठकें कीं। विचार-विमर्श के दौरान वित्त मंत्री स.चीमा ने यूनियनों द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों को ध्यानपूर्वक सुना।

उन्होंने प्रतिनिधियों को भरोसा दिलाया कि सरकार कर्मचारियों की जायज़ मांगों का निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से समाधान करने के लिए पूरी तरह गंभीर है। वित्त मंत्री ने जोर देकर कहा कि कैबिनेट सब-कमेटी कर्मचारी यूनियनों के साथ लगातार संपर्क बनाए रखेगी, ताकि उनकी जायज़ मांगों का तत्काल निपटारा सुनिश्चित किया जा सके। इससे पंजाब सरकार और उसके कर्मचारियों के बीच विश्वास और मजबूत होगा।