Punjab Govt AD
HomePunjabLudhianaपंजाब : सरेआम नशे का टीका लगाते युवक की वीडियो हुई वायरल

पंजाब : सरेआम नशे का टीका लगाते युवक की वीडियो हुई वायरल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियाना : पंजाब में नशे के मामले दिन ब दिन बढ़ते ही जा रहे है। अकसर युवाओं द्वारा नशे के टीके लगाने की वीडियो वायरल होती रहती है। ऐसा ही नया मामला न्यू कुंदनपुरी का है। जहां पर एक ऑटो में सवार युवक द्वारा अपने हाथ की नस में नशे का टीका लगाने की वीडियो सामने आई है। देर रात राहगीर ने ऑटो चालक को नस में टीका लगाते हुए पकड़ा और वीडियो बना ली।

इस दौरान ऑटो चालक ने राहगीर से कहा कि वह पंप लगा रहा है। सुबह से पैसे कमा रहा था, अब तोड़ लगी तो टीका लगाया है। न्यू कुंदनपुरी इलाके के लोग नशेड़ियों से परेशान हैं। उनके घरों और दुकानों से सामान चुराकर नशेड़ी नजदीकी पीरू बंदा मोहल्ले से चिट्‌टा खरीद लाते हैं। एक महीना पहले भी न्यू कुंदनपुरी में लोगों ने नशेड़ी ऑटो चालक को ऑटो में इंजेक्शन लगाते हुए ट्रैप लगाकर पकड़ा था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -