Punjab Govt
HomeHimachalBaddiपंजाब : बर्थडे पार्टी पर हंगामा, नशे में धुत हमलावरों ने महिला...

पंजाब : बर्थडे पार्टी पर हंगामा, नशे में धुत हमलावरों ने महिला के काटे होंठ, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियाना : देर रात एक बच्ची के बर्थडे पर हंगामा हो गया। गली में बच्चों की आपसी लड़ाई के कारण दो परिवार भिड़ गए। मारपीट में एक परिवार के 3 लोग घायल हुए है। हमलावरों ने महिला पर तेजधार हथियारों से हमला कर उसका होंठ काट दिया है। बाबा नाम देव कालोनी नजदीक टिब्बा रोड के रहने वाले अजय ने बताया कि उनकी बेटी नैना का बर्थ डे था। उनके घर उनका साला साजन भी आया हुआ था। बेटा गली में खेल रहा था कि अचानक से वह रोने लगा। उसने बताया कि पड़ोसियों के बच्चे ने उसके पेट में मुक्का मारा है।

वह बच्चे के परिवारिक सदस्यों से बच्चे की शिकायत करके वापिस घर आए ही थे कि तभी 5 से 7 लोगों ने उनके घर पर हमला कर दिया। सभी लोगों ने नशा किया हुआ है। हमलावरों ने परिवार के साथ जमकर मारपीट की। लड़ाई छुड़वाने आई उनकी पत्नी पर बदमाशों ने तेजधार हथियार से हमला कर उसका होंठ काट दिया। महिला की हालत गंभीर है।

अजय ने बताया कि वह 3 लोग घायल है जिनमें उनका साला साजन और पत्नी अनीता शामिल है। घायल साजन ने बताया कि हमलावर इलाके में ही चिट्‌टे के सेवन करते है। देर रात भी उन लोगों ने गुंडागर्दी की। तीनों को घायल अवस्था देखकर लोगों ने ही अस्पताल पहुंचाया है। पुलिस को उन्होंने घटना की जानकारी दे दी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -