लुधियानाः पंजाब में ट्राइडेंट ग्रुप, IOL और क्रिमिका कंपनी पर हुई इनकम टैक्स की रेड का आज 5वां दिन है। बताया जा रहा है कि बरनाला में ये रेड खत्म हो चुकी है। कहा जा रहा है कि लुधियाना में छापामारी का ये आखरी दिन भी माना जा सकता है। संभावना है कि आज ये रेड यहां भी खत्म हो जाएगी। इनकम टैक्स के अधिकारियों ने 5 दिनों में ट्राइडेंट ग्रुप का 5 साल का रिकार्ड एकत्र कर लिया है। बरनाला से कंपनी का डाटा मंगवाया गया है। जानकारी मिली है कि रेड में कई ऐसी जायदाद के कागजात टीम के हाथ लगे हैं, जिन पर अधिकारी वर्क कर रहे हैं। ताकि पता चल सके कि इन जायदादों में कितनी राशि खर्च हुई है।
कुछ ऐसी जायदाद काे को लेकर टीम को शक है, जो ट्राइडेंट ग्रुप के मालिक राजिंद्र गुप्ता के करीबियों के नाम है। आईटी अधिकारी इनकी जांच कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि राजिंद्र गुप्ता से किसी को भी अभी मिलने नहीं दिया जा रहा। बता दें कि ट्राइडेंट ग्रुप के मालिक राजिंद्र गुप्ता को करीब 10 महीने पहले इनकम टैक्स ने हाईएस्ट टैक्स पेयर का अवॉर्ड दिया था।
वहीं अब उसी डिपार्टमेंट ने उनके रेड कर दी। यह बात थोड़ा सुनने में अजीब लगेगी की जिस नामी इंडस्ट्री के प्रमोटर राजिंद्र गुप्ता को 10 महीने पहले इनकम टैक्स की ओर से टैक्स्टाइल इंडस्ट्री क्षेत्र नॉर्थ वेस्ट जोन में हाईएस्ट टैक्स पेयर का अवॉर्ड दिया जाता है और अब उसी कारोबारी पर इनकम टैक्स की ओर से ताबड़तोड़ छापेमारी 4 दिनों से जारी है। ट्राइडेंट ग्रुप के प्रमोटर (डायरेक्टर के किसी पद पर नहीं) के तौर पर राजिंद्र गुप्ता को ये अवॉर्ड चंडीगढ़ में तत्कालीन प्रिंसिपल चीफ कमिश्नर इनकम टैक्स परनीत सिंह सचदेव की ओर से दिया गया था। ऐसे में एक बात साफ है कि यह मामला कुछ और ही तलाशने की ओर दिखाई दे रहा है।
