Loading...
- Advertisement -
HomeHimachalBaddiPunjab: Congress के इस नेता को मिली अहम जिम्मेदारी, Navjot Sidhu को...

Punjab: Congress के इस नेता को मिली अहम जिम्मेदारी, Navjot Sidhu को साइड करने की तैयारी शुरू

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक नवजोत सिद्धू को अब साइड लाइन करने की तैयारी पार्टी में शुरू हो गई है। दरअसल, पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के बाद से ही राजनीति से दूरी बनाकर बैठे सिद्धू इस बार लोकसभा चुनाव 2024 में भी ना अमृतसर आए और ना ही किसी के लिए प्रचार किया। जिसके बाद अब कांग्रेस प्रदेश कमेटी ने अमृतसर के हलके की जिम्मेदारी जसबीर सिंह डिंपा को सौंप दी है।

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PPCC) के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने आदेश जारी करते हुए अमृतसर ईस्ट का हलका इंचार्ज जसबीर सिंह डिंपा को घोषित कर दिया है। अमृतसर ईस्ट हलके की बात करें तो नवजोत कौर सिद्धू और नवजोत सिंह सिद्धू दोनों पति-पत्नी यहां से विधायक रह चुके हैं। हालांकि, जसबीर सिंह डिंपा को अमृतसर की जिम्मेदारी सौंपे जाने के यह आदेश अप्रैल महीने में ही जारी हो गए थे, लेकिन लोकसभा चुनाव के चलते इस आदेश को अब सार्वजनिक किया गया है। बता दें कि, 2022 विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी की विधायक जीवनजोत कौर से हार के बाद से ही नवजोत सिंह सिद्धू ने हलके और राजनीति से दूरी बना ली थी।

2024 के लोकसभा चुनावों में भी नवजोत सिंह सिद्धू चुनाव प्रचार के लिए नहीं आए, जबकि, उनका नाम स्टार प्रचारकों की सूची में भी शामिल था। अमृतसर ईस्ट की बात करें तो यहां से कांग्रेस जीत दर्ज करती आई है, लेकिन इस बार यहां उलट हुआ। अमृतसर में तीसरे स्थान पर रहे भाजपा प्रत्याशी तरणजीत सिंह संधू को यहां से 29,635 वोट मिले, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार गुरजीत औजला को यहां से 28,440 वोट प्राप्त हुए। अब जब लोकसभा चुनाव संपन्न हो गए हैं तो पैंडिंग नगर निगम चुनाव जल्द पंजाब सरकार करवा सकती है। जिसे देखते हुए ही इस हलके की कमान जसबीर सिंह डिंपा को दी गई है। जसबीर डिंपा के लिए ये हलका नया है, लेकिन अमृतसर के 11 विधानसभाओं में उनका नाम है। उनके लिए इस हलके की कमान संभालना अधिक मुश्किल नहीं होगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page