मोगा : चोरों के हौसले दिन ब दिन बुलंद होते जा रहे है। हर रोज चोरी होने की वारदात सामने आ रही है। चोर अब धार्मिक स्थलों को भी निशाना बना रहे है। ताजा मामला आया है मोगा के मजीठिया चोक में बने शिव शक्ति मंदिर का है। जहां चोरों ने भगवान के घर में ही हाथ साफ कर डाला और मंदिर में पड़े दान पात्र से सारी नकदी और अन्य समान चोरी कर के ले गए।
चोरी की यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। इसकी सूचना पुलिस को दी और पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है। मंदिर के पुजारी ने जानकारी देते हुए बताया कि रात करीब दो ढाई बजे चोर ने इस घटना को अंजाम दिया और दान पात्र से सारी नकदी चोरी कर ली है। वही चोरी की यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।
