अमृतसरः पंजाब में लूटपाट की घटनाएं नहीं रुक रही हैं। वहीं, अमृतसर के कटरा जयमल सिंह में देर रात कुछ अज्ञात लोगों ने एक बूटों की दुकान को निशाना बनाया। वहीं चोर करीब 60 जोड़ी बूटों की और करीब 12 हजार नकद लेकर फरार हो गये। घटना थाने से 100 मीटर दूरी पर स्थित बूटों की दुकान में हुई है। घटना वहां सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हो गई है। वहीं सीसीटीवी में साफ देखा जा सकता है कि इस लूट की घटना को दो अज्ञात लोगों ने अंजाम दिया है, जिसके बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और उनके द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया जा रहा है। वहीं पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से चोरों को पकड़ने की बात कह रही है।
दूसरी ओर दुकान के मालिक का कहना है कि जब वह सुबह दुकान पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि उनकी दुकान का शटर उठा हुआ था। जिसके बाद जब उन्होंने शटर को चेक किया तो उनका सारा सामान खुर्द-बुर्द हो चुका था। जब दुकान मालिक ने ध्यान से देखा तो कई जोड़ी जूते चोरों ने चुरा लिए थे और करीब 12 हजार नकद भी चुरा ले गए। वहीं घटना को लेकर सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है। इस दौरान सीसीटीवी कैमरे में 2 व्यक्ति दिखाई दे रहे हैं, जो जूते ले जाते हुए दिख रहे है।
वहीं लोगों द्वारा कहा जा रहा हैकि चोरों द्वारा वारदात को महज थाने से 100 मीटर दूरी पर अंजाम दिया गया है। जोकि पुलिस की कार्रगुजारी सवालियां निशान खड़े कर रहा है। वहीं जिस जगह पर चोरी हुई है, उस जगह को पुलिस अपने थाने से आधा किलोमीटर दूर का बता रही है, लेकिन चोरों के हौंसले इतने बुलंद हैं कि वे किसी भी स्थान पर चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं।
