अमृतसर: भंडारी पुल के नीचे स्थित रॉयल गन हाउस और सबमर्सिबल पंप की में दुकान पर चोरों ने सुबह – सुबह घटना को अंजाम दिया। चोर दोनों दुकानों की दीवार को तोड़ अंदर दाखिल हुए। इस दौरान गल्ले में रखे कैश को साथ गए। हथियार लेकर गए हैं या नहीं, इसकी जांच अभी चल रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच को शुरू कर दिया है। गन हाउस के पीछे ही पुराना मंदिर है। जहां से चोरों ने घटना को अंजाम दिया। चोरों ने मंदिर के अंदर दाखिल होकर गन हाउस की दीवार को तोड़ा। जिस समय यह घटना हुई, मंदिर का पुजारी वहीं मौजूद था। मंदिर के पुजारी ने युवकों को पूछा भी, लेकिन उन्होंने जवाब दिया कि गन हाउस का AC खराब हो गया है, जिसे रिपेअर करने के लिए आए हैं।
इसी जगह से चोरों ने गन हाउस की साथ वाली सबमर्सिबल पंप की दुकान की दीवार भी तोड़ी। दुकान के मालिक रिषभ ने बताया कि वह दोपहर 12 बजे के बाद अपनी दुकान पर पहुंचे तो लाइटें जगी हुई थी। उन्होंने देखा तो ऊपर दीवार टूटी हुई थी और गल्ले से पैसे गायब थे। चोरों ने मंदिर की तरफ से दीवार में दो बड़े छेद किए और दुकानों के अंदर दाखिल हो गए। इसके बाद चोरों ने सबमर्सिबल पंप की दुकान के गल्ले से 10 हजार रुपए निकाल लिए। उन्होंने गन हाउस से हथियार चोरी करने के लिए लॉकर भी तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन हथियार निकालने में असफल रहे। फिलहाल रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।
सबमर्सिबल पंप की दुकान के मालिक रिषभ ने बताया कि उनकी दुकान में सीसीटीवी नहीं है। लेकिन गन हाउस के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों पर चोरों ने पहले स्प्रे किया और बाद में डीवीआर भी साथ ले गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है। पिछली तरफ मंदिर के आसपास की दुकानों के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। मंदिर के पुजारी के बयान दर्ज किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
पंजाब: रॉयल गन हाउस और सबमर्सिबल पंप की दुकान को चोरों ने बनाया निशाना
Disclaimer
All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -