लुधियाना : फिरोजपुर रोड़ पर स्थित एक मैरिज पैलेस शादी समारोह के दौरान चोरों ने शगुनों वाला बैग चोरी कर लिया। पता चलने पर आयोजकों की तरफ से इधर-उधर तलाश की गई, लेकिन तब तक चोर फरार हो गए। बाद में उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने आयोजन डाक्टर नरेंदर सिंह के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस को दिए बयान में डाक्टर ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे की शादी के संबंध में रिजोर्ट में शादी की पार्टी रखी थी। जिसमें उनके रिश्तेदार व दोस्त शामिल हुए थे।
इस दौरान उन्होंने आए हुए मेहमानों की तरफ से दिए गए शगुनों के लिफाफे वाला बैग अपनी पत्नी जो कि फैमली के लिए लगाए सोफों पर बैठी थी, उसको पकड़ा दिया। जिसने बैग को अपने पास सोफे पर रख लिया। लेकिन कुछ समय के बाद उन्होंने बैग मांगा तो उसके पास बैग नहीं था। काफी तलाश की लेकिन बैग कहीं पर भी नहीं मिला । थाना दाखा की पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
